काशी में उखाड़ा शिवलिंग, तोड़ी नंदी-हनुमान की मूर्ति:चौबेपुर के मंदिर में देर रात हुई घटना, गांव में तनाव; फोर्स तैनात

KHABREN24 on February 6, 2023

वाराणसी में खपड़िया बाबा आश्रम के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान प्रतिमा खंडित कर दी गई। वहीं, शिवलिंग और नंदी जी को उखाड़ दिया गया। मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां नरपतपुर का है। यहां पर खपड़िया बाबा आश्रम है, जहां दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर है।

बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे के आसपास कुछ अराजक लोगों ने यह दुस्साहस किया है। आसपास के लोगों में बेहद गुस्सा है। भारी संख्या में लोग मंदिर में जुट रहे हैं। पूरे एरिया में तनाव की स्थिति बनी है। चौबेपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि वह मामले की पड़ताल कर रहे हैं। CCTV फुटेज से शरारती लोगों की पहचान की जाएगी। साथ ही, मंदिर में नई मूर्तियां और शिवलिंग की तत्काल स्थापना की जाएगी।

चौबेपुर स्थित दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में अराजक लोगों ने शिवलिंग और नंदी महाराज को खंडित कर दिया।

मंदिर में आए दर्शनार्थियों ने मचाया हल्ला
आज सुबह जब लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो देखा कि अरघे में शिवलिंग है ही नहीं। वहीं, नंदी महाराज को तोड़कर फेंक दिया है। साथ में दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में उनकी प्रतिमा टूटी है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, नरपतपुर निवासी सीताराम यादव आज तड़के दर्शन करने पहुंचे, तो उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। तब तक काफी भीड़ जुट गई। बता दें कि सप्ताह भर पहले इसी एरिया के मंदिर में चोरों ने 10 दान पत्रों को तोड़कर लाखों रुपए चुरा लिए थे। साथ ही चोर अपने साथ CCTV का DVR भी उठा ले गए थे।

वाराणसी के चौबेपुर थाना अध्यक्ष ने मंदिर में जांच की बात कही।

वाराणसी के चौबेपुर थाना अध्यक्ष ने मंदिर में जांच की बात कही।

ACP बोले- जल्द मामले का खुलासा होगा
मंदिर पहुंचे ACP डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय लोगों से बात कर उन्हें यह आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय निवासी राधेश्याम की तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई मूर्तियां स्थापित कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया गया।

मंदिर पहुंचे ACP डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि नई मूर्तियां जल्द स्थापित कराएंगे।

मंदिर पहुंचे ACP डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि नई मूर्तियां जल्द स्थापित कराएंगे।

आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Positive SSL