यूपी ठंड से कांपा, पारा 3.2°C पहुंचा:बारिश के आसार, 10 शहरों में बादल छाए; कोहरे में राम मंदिर- ताजमहल छिपा

KHABREN24 on January 4, 2026

यूपी में अब पहाड़ों जैसी ठंड पड़ रही है। इससे अभी राहत मिलने वाली नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने तीन दिनों तक भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। लोगों से बेवजह घर से न निकलने की सलाह दी है। कहा- जरूरी हो, तभी यात्रा करें। अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। ऐसे में धूप के दर्शन भी मुश्किल से होंगे।

आज सुबह से कानपुर, गोरखपुर समेत 35 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। अयोध्या का राम मंदिर और आगरा ताजमहल छिप गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 10 मीटर दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ रेलवे स्टेशनों से 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। फ्लाइट पर भी कोहरे का असर पड़ा है। 10 फ्लाइटें देरी से चल रही हैं।

भदोही, बलिया, संभल और गाजीपुर समेत 10 शहरों में बादल छाए हैं। बारिश भी हो सकती है। रविवार सुबह पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर 3.2°C तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इसके बाद इटावा का न्यूनतम तापमान 3.8°C, बाराबंकी 4.5°C, शाहजहांपुर 4.6°C, हरदोई 5°C रहा। इससे पहले एक जनवरी को बाराबंकी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पारा 3 डिग्री पहुंच गया था।

यूपी सरकार अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी ने खुद वाराणसी के टाउन हॉल में बने रैन बसेरे का दौरा किया। वहां लोगों को खाना और कंबल बांटे। सीएम ने अफसरों को भी फील्ड में उतरने को कहा है। उन्होंने कहा- अफसर जमीनी हकीकत का जायजा लें और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव और कंबलों की व्यवस्था कराएं।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ भी गुजर चुका है। जब विक्षोभ पास होता है तो तापमान में थोड़ा उछाल आता है, लेकिन उसके बाद गिरावट होती है। ऐसे में अब एक बार फिर ठंड बढ़ेगी।QuoteImage

​​​​​​मौसम की तस्वीरें-

गाजीपुर में कड़ाके की ठंड से इंसान के साथ जानवर भी कांप रहे हैं। उनके लिए बाड़े में अलाव जलाए जा रहे हैं। गर्म कपड़ों की भी व्यवस्था की जा रही है।

गाजीपुर में कड़ाके की ठंड से इंसान के साथ जानवर भी कांप रहे हैं। उनके लिए बाड़े में अलाव जलाए जा रहे हैं। गर्म कपड़ों की भी व्यवस्था की जा रही है।

आगरा में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। 100 मीटर दूर से ताजमहल दिखाई नहीं दे रहा था।

आगरा में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। 100 मीटर दूर से ताजमहल दिखाई नहीं दे रहा था।

कन्नौज में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच अलाव के पास एक गोवंश खड़ा नजर आया।

कन्नौज में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच अलाव के पास एक गोवंश खड़ा नजर आया।

अयोध्या राम मंदिर कोहरे में छिप गया। 50 मीटर से दूर से देखना मुश्किल था।

अयोध्या राम मंदिर कोहरे में छिप गया। 50 मीटर से दूर से देखना मुश्किल था।

गाजीपुर में बादल छाए हैं। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह लोग चाय की चुस्की लेते नजर आए।

गाजीपुर में बादल छाए हैं। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह लोग चाय की चुस्की लेते नजर आए।

जनवरी में कैसा रहेगा मौसम?

  • मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जनवरी तक प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। पूरे महीने की बात करें तो शीतलहर के दिन औसत से 3 दिन अधिक रह सकते हैं।
  • मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में जारी ला-नीना परिस्थितियां धीरे-धीरे कमजोर होकर जनवरी-फरवरी-मार्च में तटस्थ स्थिति में बदल सकती हैं। इसके असर से जनवरी में प्रदेश के बड़े हिस्से में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य या उससे थोड़ा अधिक रह सकता है।
आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Positive SSL