यूपी बॉर्डर पर पहुंचा मानसून, 3 शहरों में आंधी-बारिश:महराजगंज में सड़कों पर पानी भरा; शहनाई वादक ने राग मेघ बजाया

KHABREN24 on June 16, 2026

यूपी में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। गोरखपुर में मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। महराजगंज मे जोरदार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। झांसी में भी साढ़े 4 बजे के बाद तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह से ज्यादातर शहरों में धूप निकली हुई है। कहीं-कहीं बादल भी छाए हैं।

काशी में मंगलवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मुख्य शहनाई वादक महेंद्र प्रसन्ना ने गंगा के बीच में खड़े होकर राग मेघ और बधाई धुन बजाकर बारिश की कामना की। उन्होंने कहा- संगीत से भगवान खुश होते हैं। मैंने इंद्र देव को खुश करने की कोशिश की है। जल्द ही बारिश होगी।

सोमवार शाम को बदायूं में ओले गिरे। तेज आंधी में एक पेड़ चलते ऑटो पर गिर गया। इसके अलावा, मथुरा समेत 5 जिलों में बारिश हुई। बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 42.2°C रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते प्री-मानसून बारिश हो रही है। मानसून यूपी के बिहार बॉर्डर पर पहुंच गया है।उम्मीद है कि 20-23 जून तक ललितपुर के रास्ते मानसून यूपी के सोनभद्र में एंट्री कर सकता है।QuoteImage

अब मौसम की तस्वीरें देखिए…

वाराणसी में मंगलवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मुख्य शहनाई वादक महेंद्र प्रसन्ना ने राग मेघ और बधाई धुन बजाकर बारिश की कामना की है।

वाराणसी में मंगलवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मुख्य शहनाई वादक महेंद्र प्रसन्ना ने राग मेघ और बधाई धुन बजाकर बारिश की कामना की है।

गोरखपुर के कैम्पियरगंज में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई।

गोरखपुर के कैम्पियरगंज में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई।

कानपुर में तेज धूप निकली हुई है। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं।

कानपुर में तेज धूप निकली हुई है। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं।

आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Positive SSL