भाजपा के सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य के 22 जिलों के जिलाध्यक्ष तीन अक्टूबर तक बदल दिए जाएंगे। इसमें मुख्य केंद्र भिलाई शहर जिला को माना जा रहा है। क्योंकि यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन की साख दांव पर लगी है। सभी अपने-अपने करीबियों के नाम आगे बढ़ा रहे हैं। जिन नामो चर्चा चल रही है उसमें भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शिरीष अग्रवाल, राम जन्मोत्सव सिमिति के पदाधिकारी प्रवीण पाण्डेय, भाजपा पार्षद रिकेष सेन, भाजपा जिला मंत्री पुरुषोत्म देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन, अनिल सोनी ,ईश्वर ठाकुर, मुन्ना पांडेय का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।
1 नाम जो सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
भाजपा के भिलाई संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर सबसे प्रबल दावेदार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय को माना जा रहा है क्योंकि राकेश पांडेय पिछले कई वर्षों से भाजपा के भिलाई के संगठन में काफी लम्बे समय अहम योगदान रहा है। वे पिछले कई वर्षों से जिले की राजनीती में सक्रिय रहे है। उनके इस अनुभव का फायदा भाजपा उठा सकती है ।
किसी भी गुट का जिलाध्यक्ष न बनाए जाने की चर्चा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने हाल ही में जो नई कार्यकारिणी घोषित की है। उसमें दुर्ग और भिलाई जिले से किसी भी भाजपा नेता का नाम नहीं आया है। इसलिए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जिले के बड़े नेताओं की खींचतान इस बार नहीं चलने वाली है। भिलाई शहर जिले का जिलाध्यक्ष ऐसा बनाया जाएगा जो कि किसी भी गुट से ताल्लुक न रखता हो।
30 को आ रहे हैं राष्ट्रीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री
30 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल राजधानी पहुंच रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रदेश भर में बदले जाने वाले भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम की सूची उनके द्वारा फाइनल की जाएगी। इसके बाद इसे 3 अक्टूबर तक प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव द्वारा जारी कर दिया जाएगा।