असलम के भेजे गर्म कपड़े पहनेंगे भगवान श्रीराम:बोले-भगवान श्रीराम किसी एक के नहीं, प्रयागराज से भेजी आलमारी में रखे जाएंगे प्रभु श्री राम के कपड़े

KHABREN24 on January 10, 2024
असलम के भेजे गर्म कपड़े पहनेंगे भगवान श्रीराम:बोले-भगवान श्रीराम किसी एक के नहीं, प्रयागराज से भेजी आलमारी में रखे जाएंगे प्रभु श्री राम के कपड़े

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर राम लला का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है । 22 जनवरी 2024 को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी अपने अपने तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच संगम नगरी से सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश करते हुए कपड़ा व्यवसायी हाजी मुहम्मद असलम ने भगवान प्रभु श्री राम के लिए गर्म कपड़े अयोध्या भेजे हैं। उनका मानना है कि ईश्वर तो एक है। उसके रूप और नाम अनेक हो सकते हैं। भगवान प्रभु श्री राम किसी एक जाति-धर्म और संप्रदाय के नहीं हैं बल्कि हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई सभी समुदायों के हैं।

इसी कड़ी में प्रयागराज से मंगलवार की शाम अयोध्या के लिए 8 आलमारियां भी भेजी गई हैं। इनमें से एक आलमारी में प्रभु श्री राम के कपड़े रखे जाएंगे जबकि 7 आलमारियों में मंदिर के पुजारियों के वस्त्र और सामान रखे जाएंगे। आलमारियों को भेजने से पहले लेटे हनुमार मंदिर में उनकी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महंत बलवीर गिरि द्वारा टीका-पूजा की गई।

आलमारियों को अयोध्या भेजने से महंत बलवीर गिरि जी महाराज द्वारा पहले टीका-पूजा की गई।

आलमारियों को अयोध्या भेजने से महंत बलवीर गिरि जी महाराज द्वारा पहले टीका-पूजा की गई।

51 घी के दीप भी जलाएंगे हाजी मोहम्मद असलम

प्रयागराज के रहने वाले हाजी मोहम्मद असलम का कहना है कि वो ये गर्म कपड़े पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ लेकर आए हैं। बोले-भगवान किसी एक के नहीं हैं सभी के हैं। हर समाज के लोगों से मेरी अपील है कि श्रद्धा के साथ अयोध्या जाएं और दर्शन करें। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। प्रभु श्री राम के आदर्श सभी धर्में के अनुयायियों के लिए अनुकरणीय हैं। मेरी सभी धर्म के अनुयायियों से अपील है कि अयोध्या जाएं और श्री राम के दर्शन कर सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिशाल पेश करें।

असलम का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 22 जनवरी को अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में 5-5 दीप जलाने की अपील की है। मैं 22 जनवरी को प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए 51 घी के दिए जलाऊंगा।

आलमारियों को अयोध्या रवाना करने से पहले उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

आलमारियों को अयोध्या रवाना करने से पहले उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

प्रयागराज से भेजी आलमारी में रखे जाएंगे भगवान श्री राम के वस्त्र

मंगलवार की शाम को लेटे हनुमान मंदिर से अयोध्या के लिए महंत बलवीर गिरि ने 8 लोहे की आलमारियां भेजी हैं। भगवा रंग में रंगी इन आलमारियों में राम नाम लिखा है और इन पर लेटे हनुमान जी की तस्वीरें भी छपी हैं। मंगलवार को हनुमान मंदिर में पहुंचीं इन आलमारियों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री बाघंबरी गद्दी मठ के महंत बलवीर गिरि ने टीका किया और इसके बाद उनको अयोध्या के लिए देर शाम रवाना कर दिया गया। आलमारियों को ढोल और ताशे के बीच सैकड़ों की संख्या में हनुमान मंदिर में मौजूद भक्त लेकर आए। मंदिर में पूरा उत्सव का माहौल दिखा।

आलमारियों के भीतर राम राम लिखा हुआ है।

आलमारियों के भीतर राम राम लिखा हुआ है।

आलमारियों के अंदर लिखा है राम राम

लेटे हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि का कहना है कि राम लला के वस्त्र रखने के लिए 8 आलमारियां अयोध्या भेजी गई हैं। ये आलमारियां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सुपुर्दगी में रहेंगी। महंत बलवीर गिरि का कहना है कि जिस एक आलमारी में भगवान के वस्त रखे जाएंगे उसे गर्भ गृह में रखा जाएगा। बाकी 7 आलमारियां राम लला के मंदिर के पुजारियों के उपयाेग में आएंगी। जब बलवीर गिरि से यह सवाल किया गया कि क्या यह आलमारियां श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के आदेश पर भेजी जा रही हैं या अपने आप से तो इसपर महंत का कहना है कि हमारे हनुमान जी के नैनी के भक्त अर्पित तिवारी ने इन आलमारियों को बनवाया है। इन आलमारियों को अर्पित ने लेटे हनुमान मंदिर के माध्यम से अयोध्या भिजवाया गया है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x