प्रधानमंत्री आज अहमदाबाद में करेंगे ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन..देखने में है बेहद खूबसूरत …

KHABREN24 on August 27, 2022
प्रधानमंत्री आज अहमदाबाद में करेंगे ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन..देखने में है बेहद खूबसूरत …

edit by alok

अहमदाबाद, 27 अगस्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) अहमदाबाद में पैदल यात्रियों के लिए साबरमती नदी पर निर्मित ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री साबरमती रिवरफ्रंट पर खादी उत्सव समारोह को संबोधित करेंगे।
वो शनिवार और रविवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। गुजरात सरकार ने कहा है- ‘पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी खादी उत्सव कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम साबरमती नदी के किनारे शाम को आयोजित किया जाएगा। इसी जगह प्रधानमंत्री पैदल पुल ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन करेंगे।

इस ब्रिज में क्या है खास ??
इस ब्रिज का निर्माण अहमदाबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन ने कराया है। आकषर्षक डिजाइन और एलईडी लाइटिंग वाला यह पुल करीब 300 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा है। इस पुल से साइकिल सवार भी गुजर सकेंगे। इस पुल से लोग निचले और ऊपरी दोनों रास्तों से रिवरफ्रंट तक पहुंच सकते हैं |

आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
3.8 6 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Positive SSL