राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 30 ने दिया सुभासपा से इस्तीफा:महेंद्र बोले-पार्टी के मिशन से भटक चुके हैं OP राजभर, सिर्फ धन बटोरने में लगे हैं

KHABREN24 on September 6, 2022
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 30 ने दिया सुभासपा से इस्तीफा:महेंद्र बोले-पार्टी के मिशन से भटक चुके हैं OP राजभर, सिर्फ धन बटोरने में लगे हैं

ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) में बड़ी बगावत हो गई है।मऊ से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी रहे व सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने सोमवार को दर्जनों पदाधिकारियों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा ” वह पार्टी के मिशन से भटक चुके हैं। वह व्यक्तिगत मिशन धन बटोरने के चक्कर में लगे हुए हैं। ऐसे नेता के साथ रहना देश के साथ खिलवाड़ है।

बोले- 20 साल पहले हुई स्थापना के मूल्यों को भूले राजभर

मऊ में पार्टी के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए महेंद्र राजभर ने कहा ” सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर एनकेन प्रकारेण केवल धन बटोरने के चक्कर में लगे रहते हैं। 20 वर्ष पूर्व 27 अक्टूबर 2002 को हम सबकी उपस्थिति में पार्टी की स्थापना की गई थी।

उस समय पार्टी का मिशन गरीब, दलित, मजदूर व वंचित समाज का उत्थान रखा गया था। जबकि उसके बाद से कार्यकर्ताओं के खून पसीने से बनी पार्टी का उपयोग उन्होंने केवल धन बटोरने के लिए किया है। “

प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष संग छोड़ी पार्टी

आगे उन्होंने कहा ” ओपी राजभर के इन्हीं कुकर्मों से आहत होकर हमने प्रदेश महासचिव अर्जुन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अवधेश राजभर सहित करीब 30 कार्यकर्ताओं सहित सुभासपा की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है। “

OP राजभर के घर में छिपे हो सकते हैं अब्बास अंसारी

महेंद्र राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मऊ के सदर विधायक अब्बास अंसारी को पूरे देश की पुलिस तलाश रही है जबकि काफी संभावना है कि वह ओमप्रकाश राजभर के घर में छिपे हो सकते हैं।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x