भाजयुमो द्वारा शराब की बोतल से शराब फेक एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध किया …

KHABREN24 on September 8, 2022
भाजयुमो द्वारा शराब की बोतल से शराब फेक एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध किया …

शराब की बोतलों पर कैबिनेट मिनिस्टर की तस्वीरें:भिलाई में भाजयुमो ने मंत्री छाप शराब सड़कों पर बहाई, कहा- सरकार ने की वादाखिलाफी

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य में शराब बंदी करने की मांग को लेकर सुपेला घड़ी चौक भिलाई में प्रदर्शन किया। उन्होंने शराब की बोतलों में छत्तीसगढ़ के मंत्रियों की तस्वीर लगाई और फिर उस शराब को सड़क पर गिराकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश भी की। इसे लेकर पुलिस और भाजयुमो नेताओं के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। भाजयुमो नेता रोहन सिंह ने कहा कि हमने शराब की बोतलों में कैबिनेट मंत्रियों की तस्वीर लगाकर यह संदेश देना चाहा है कि कैबिनेट मंत्री और सरकार में बैठे लोग शराब बेच रहे हैं और शराब के पैसों को डकार कर अपनी वाहवाही लूट रहे हैं। जनता के सुख दुख से इन्हें कोई लेना देना नहीं है। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि जब तक राज्य में शराब बंद नहीं होती वह इसी तरह विरोध जारी रखेंगे। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शराब बंदी करना होगा के पोस्टर बैनर लेकर नारेबाजी भी की। इस दौरान सुपेला और वैशाली नगर पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से राजा ठाकुर प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख, राहुल परिहार प्रदेश सह प्रभारी नीति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, कंवरपाल पाल सिंह कार्यसमिति सदस्य, मयंक गुप्ता, सनी यादव, अमन राजपूत सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के साथी उपस्थित थे।

आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
5 6 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
7 Comments
7
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Positive SSL