भाजयुमो मेफेयर रिजॉर्ट में झारझंड के विधायकों को खदेड़ने के लिये घुसे, कार लेकर गेट में पहुंचे BJYM अध्यक्ष अमित साहू बोले- विधायक कर रहे अय्याशी

KHABREN24 on September 2, 2022
भाजयुमो मेफेयर रिजॉर्ट में झारझंड के विधायकों को खदेड़ने के लिये घुसे, कार लेकर गेट में पहुंचे BJYM अध्यक्ष अमित साहू बोले- विधायक कर रहे अय्याशी

‘झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है, अंकिता हत्याकांड हुआ है।’

झारखंड से रायपुर आए विधायकों का पुरजोर विरोध हो रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मेफेयर रिजॉर्ट घेर दिया। रायपुर से नवा रायपुर पहुंचकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया। इन्हें काबू करने में पुलिस को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी तादाद में मेफेयर रिजॉर्ट के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू मेफेयर रिजॉर्ट के दूसरे गेट से अपनी कार लेकर अंदर जाने लगे। इतने में पुलिस ने उन्हें रोका।अमित साहू के समर्थक पुलिस से भिड़ गए। साहू की कार गेट के बाहर खड़ी थी और पुलिस के साथ कार्यकर्ता धक्का-मुक्की कर रहे थे।

photo by NIA

रिजॉर्ट के मुख्य गेट से कुछ दूरी पर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। अमित साहू अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंच गए। नारेबाजी करने लगे, नेताओं ने अपने हाथ में अंकिता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है लिखा पोस्टर थाम रखा था। झारखंड के चर्चित अंकिता हत्याकांड का दोष भाजपा के नेता यहां आए झारखंड के कांग्रेस विधायकों पर थोपते दिखे।

झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने बताया कि झारखंड के विधायक रायपुर में आकर फाइव स्टार रिजॉर्ट में अय्याशी कर रहे हैं। झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है, अंकिता हत्याकांड हुआ है। मगर इन मामलों से दूर विधायक यहां अय्याशी कर रहे हैं। हम इन विधायकों को खदेड़ने आए हैं।

विधायकों ने भाजपा पर लगाया था आरोप

बता दें कि रिसॉर्ट से बाहर आकर झारखंड के विधायकों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि वह अपने पैसे अपनी कूवत पर इस रिसॉर्ट में रुके हैं। उन्हें किसी का पैसा खर्च कराने की जरूरत नहीं है। झारखंड के विधायकों ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए झारखंड की सरकार को अस्थिर करने की बात कही थी।

माइनिंग लीज मामले में फंसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

दरअसल झारखंड में माइनिंग लीज मामले में फंसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। इस वजह से झारखंड में झामुमो और कांग्रेस के विधायकों को सुरक्षित रखकर खरीद-फरोख्त की घटना से बचाने का प्रयास झारखंड सरकार कर रही है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x