श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन करने वाराणसी पहुंची पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी पर जमकर बयानबाजी की। सर्किट हाउस से जौनपुर रवाना होने के पहले गुरुवार रात उन्होंने DB DIGITEL से बातचीत की और कहा – राहुल गांधी किसी संवैधानिक पद पर विश्वास नहीं करते। पहले ईवीएम और मोदी जी पर आरोप लगा रहे थे। अब चुनाव आयोग पर उन्हें विश्वास नहीं है।
वहीं साध्वी निरंजन ज्योति ने यह भी कहा – जिस वोट चोरी की बात वो कर रहे क्या राहुल और उनकी बहन प्रियंका भी वोट चोरी से जीते हैं। वोट चोरी करना होता तो क्या हम जैसे लोग चुनाव हारते।
साध्वी बोलीं – वोट चोरी होती तो क्या हम जैसे चुनाव हारते।
राहुल गांधी को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा – राहुल गांधी को किसी संवैधानिक पद पर विश्वास नहीं। वो पहले ईवीएम पर आरोप लगाते थे। फिर मोदी जी पर लगाने लगे। बिहार में उनके मंच से मोदी जी की मां पर अभद्र टिप्पणी की गयी, और अब उन्हें चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है। अगर ऐसा है तो ये कैसे चुनाव जीते, इनकी बहन कैसे चुनाव जीतीं। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कैसे चुनाव जीती। वो कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में कैसे जीते।
समर्थकों संग विश्वनाथ धाम में खिंचवाई फोटो।
वोट चोरी होती तो क्या हम जैसे चुनाव हारते साध्वी ने आगे कहा- वोट चोरी होती तो क्या हम जैसे लोग चुनाव हारते क्या ?राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिये। देश की किसी भी संवैधानिक सेवा पर उन्हें विश्वास नहीं है। साध्वी ने कहा राहुल गांधी जिस तरह चुनाव आयोग को गलत बता रहे हैं। यह सही नहीं है।
राहुल के कहने से नहीं होगी लोकतंत्र की हत्या साध्वी निरंजन ने एक सवाल के जवाब में कहा – लोकतंत्र इतना कमजोर नहीं कि राहुल गांधी के कहने से उसकी हत्या हो जाए। भारत प्रजातांत्रिक और लोकतांत्रिक देश है। जो बाबा साहब के संविधान की ताकत से चल रहा है। संविधान की कॉपी साथ में लेकर संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना उनकी हताशा को दर्शाता है। वो कहा गया है न रजवाड़े की सत्ता चीन जाए और गरीब को मिल जाए तो उसे बर्दाश्त नहीं होती है।
सर्किट हाउस में बच्चे को दुलारती दिखीं साध्वी ,
दादी का काला कानून याद गया क्या ? साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा – क्या आप और आप की बहन वोट चोरी करके जीते हो क्या ? लगता है राहुल को शायद अपनी दादी का काला कानून याद आ गया है। जब निर्वाचन आयोग ने अयोग्य घोषित किया तो पूरे देश में इमरजेंसी लगा दिया । राहुल गांधी उसी रास्ते पर चल रहे हैं।