कैबिनेट ने दी ‘पीएम श्री’ योजना को मंजूरी, पीएम गतिशक्ति पर भी बड़ा फैसला,14500 स्कूलों का होगा कायाकल्प

KHABREN24 on September 7, 2022
कैबिनेट ने दी ‘पीएम श्री’ योजना को मंजूरी, पीएम गतिशक्ति पर भी बड़ा फैसला,14500 स्कूलों का होगा कायाकल्प

देश के 14,500 से अधिक केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों को मजबूत बनाते हुए पीएमश्री स्कूलों के रूप में विकसित किया जाएगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM-SHRI स्कूलों की स्थापना के लिए नई योजना को मंजूरी दी है। छात्र 12वीं पास कर दुनिया में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जाने के लिए तैयार हो जाए, ये स्कूल का उद्देश्य रहेगा। इन स्कूलों में लगभग 20 लाख विद्यार्थी रहेंगे।

इसके साथ ही, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम गति शक्ति ढांचे को लागू करने के लिए रेलवे की भूमि के दीर्घकालिक पट्टे पर नीति को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि आने वाले पांच वर्षों में 300 कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज PM मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने PM गति शक्ति फ्रेमवर्क को लागू करने के लिए रेलवे की नई लैंड पॉलिसी को संयोजित करने के लिए रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें कार्गो से संबंधित गतिविधियां हों, पब्लिक यूटिलिटी, रेलवे के एक्सक्लूजिव इस्तेमाल में संशोधन किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ये संशोधन रेलवे की भूमि नीति में बुनियादी ढांचे को और अधिक कार्गो टर्मिनल के एकीकृत विकास को बढ़ावा देगी। पीएम गति शक्ति ढांचे को लागू करने के लिए रेलवे की जमीन को दीर्घावधि पट्टे पर देने की नीति अगले 90 दिनों में लागू होगी।

आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Positive SSL