भारतीय जनता पार्टी का भिलाई में नया जिलाध्यक्ष कौन होगा। इसको लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जिनके नाम अध्यक्ष बनने के लिए कतार में हैं। जिला के बड़े नेताओं के करीबियों को फिर एक बार मौका मिलेगा यह उम्मीद की जा रही है। नेताओं के दरबार में भी इस विषय पर चर्चा करने दावेदार पहुंच रहे हैं। भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष की कमान मजबूत हाथ में अगर आती है, तब उसका असर विधानसभा चुनाव में भी स्पष्ट नजर आएगा |
देरी से होगा भाजपा को नुक्सान
वर्त्तमान जिलाध्यक्ष की घोषणा करने में १ वर्ष की देरी हुई थी जिसका खामियाजा नगर निगम चुनाव में देखने को मिला। अगले वर्ष के अंतिम प्रदेश में विघानसभा चुनाव होना है। यदि इस बार भी अध्यक्ष चुनने में विलम्ब हुआ तो पार्टी को नुक्सान हो सकता है।भिलाई जिला अध्यक्ष बिरेंद्र साहू को करीब एक साल पहले ही भिलाई जिला की कमान सौंपी गई। उनको अध्यक्ष बनाने की घोषणा होने में एक साल करीब देर हो गया था। जिसकी वजह से उनको एक साल ही काम करने का मौका मिला है।
पिछड़ा या OBC वर्ग से मिल सकते हैं अध्यक्ष
भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष की घोषणा करते वक्त पिछड़ा वर्ग को मौका दे सकती है। कांग्रेस ने भी पिछड़ा वर्ग से ही भिलाई को जिलाध्यक्ष दिया है।जिसमें कई वरिष्ठ पार्षद व पूर्व जिला अध्यक्ष व अन्य मोर्चा अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों के नाम शामिल है।
कयास यह भी लगाया जा रहा है की कोई महिला भी बन सकती है जिला अध्यक्ष।