Big breaking ; दुर्ग की फैक्ट्री में भीषण आग,केमिकल फैक्ट्री की आग यहां तक पहुंची, जान बचाकर भागे कर्मचारी

KHABREN24 on October 14, 2022
Big breaking ; दुर्ग की फैक्ट्री में भीषण आग,केमिकल फैक्ट्री की आग यहां तक पहुंची, जान बचाकर भागे कर्मचारी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित एक मेटल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि उसके बगल की केमिकल फैक्ट्री में पहले आग लगी थी। मगर वो बुझी नहीं और मेटल फैक्ट्री तक पहुंच गई। घटना के वक्त कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे वो किसी तरह से वहां से भागे। आग इतना भीषण थी कि उसका गुबार दूर तक दिखाई दिया। मामला भिलाई-03 थाना क्षेत्र का है।

आग बुझाने इस तरह से पानी का बौछार किया गया।

आग बुझाने इस तरह से पानी का बौछार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे के आस-पास भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र हथखोज स्थित थेथस केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। उसके ही बगल में सार्थक मेटल्स नाम से भी एक फैक्ट्री है। इससे पहले केमिकल फैक्ट्री के लोग कुछ कर पाते या आग को बुझाया जाता, आग पूरी तरह से फैल गई और मेटल फैक्ट्री में जा पहुंची।

दूर तक तक धुएं का गुबार।

दूर तक तक धुएं का गुबार।

घटना के वक्त दोनों ही फैक्ट्री में कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने तुरंत ही इस बात की सूचना प्रबंधन को दी और मौके से जान बचाकर भागे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। इसके अलावा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थीं। दमकल की गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

आस-पास कर्मचारी भी मौजूद हैं।

आस-पास कर्मचारी भी मौजूद हैं।

केमिकल की वजह से फैली आग

बताया गया गया है कि दोपहर के वक्त केमिकल फैक्ट्री के कर्मचारी अंदर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। उसी दौरान आग एक केमिकल के डिब्बे में लगी। इसके बाद वह आग फैलती गई। कर्मचारी वहां से किसी तरह से भागे। चूंकि आग केमिकल के डिब्बे में लगी थी। इसी वजह से आग फैल गई और बगल की मेटल फैक्ट्री तक जा पहुंची। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ये भी पता नहीं चल सका है कि फैक्ट्रियों को कितना नुकसान हुआ है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x