भिलाई | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के कई जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की है। जिसमें भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ भाजपाई बृजेश बृजपुरिया की नियुक्ति की गई है। वे आरएसएस से भी जुड़ें है। साथ ही उन्हें संगठन सँभालने का लम्बा अनुभव भी है ।
पहले भी संभाल चुके है जिला अध्यक्ष का पद
बृजेश बृजपुरिया भाजपा में लम्बे समय से एक्टिव रहे है। वे जिले की राजनीती से अच्छी तरह वाकिफ है। पार्टी के अंदर व बाहर की स्थिति से अच्छी तरह अवगत हैं। उन्होंने पहले 1990 – 1996 तक भिलाई भाजपा का नेतृत्व कर चुके है। वे 1 पार्टी के निर्विवाद चेहरा हैं।
बृजपुरिया के सामने चुनौतियां…
अध्यक्ष पद सँभालते ही उनकी भूमिका शहर भाजपा में काफी महत्वपूर्ण हो गई है। पार्टी के 4 बड़े नेताओं राकेश पांडेय , विजय बघेल , विद्यारतन भसीन , प्रेम प्रकाश पांडेय के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए सबसे बड़ी चुनौती होने वाली है। जिस तरह पार्टी ने उनकी नियुक्ति की है। इससे वो सन्देश देना चाहती है की जिला में भाजपा बिना किसी गुटबाजी के मजबूत स्थिति में फिर से आए।
घोषणा होते ही उनके घर पे लगा बधाइयों का ताँता
जैसे ही बीजेपी छत्तीसगढ़ के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी जिला अध्यक्ष बनने की घोषणा की उनके घर के बाहर बधाई देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों का ताँता लग गया।
अब देखना है की वे अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कब करते हैं और किसे किसे उसमें जगह देते हैं .