मॉर्निंग न्यूज – ब्रीफजोमैटो एड में महाकाल थाली पर विवाद – पुजारी ऋतिक से नाराज

KHABREN24 on August 21, 2022
मॉर्निंग न्यूज – ब्रीफजोमैटो एड में महाकाल थाली पर विवाद – पुजारी ऋतिक से नाराज

नमस्कार,

जोमैटो का विज्ञापन नया विवाद लेकर आया है। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने एड कर रहे ऋतिक रोशन पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, विज्ञापन में ऋतिक रोशन महाकाल से थाली मंगाने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

उधर, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ से 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के पीछे VIP कल्चर बताया जा रहा है। जब भगदड़ मची उस वक्त अफसरों की ओर से लापरवाही बरती गई, वो बालकनी पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे।

देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  • गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना में उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। पहले दिन भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. जोमैटो एड में महाकाल थाली पर विवाद, पुजारी बोले- कंपनी और ऋतिक माफी मांगें ||

2. बांके बिहारी मंदिर में लोग कुचले जा रहे थे, DM-SSP बालकनी से वीडियो बना रहे थे
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हादसे की वजह VIP कल्चर बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जो हुआ उसके लिए लापरवाही और VIP कल्चर जिम्मेदार है, जिस वक्त भीड़ बेकाबू थी, उस समय अफसर वीडियो बना रहे थे। शुक्रवार रात मंगला आरती के बाद हुए हादसे में दो की मौत हो गई और दम घुटने से 6 लोग बीमार हैं। पढ़ें पूरी खबर

3. हिमाचल में भारी बारिश, 21 की मौत; लैंडस्लाइड और बादल फटने की 34 घटनाएं
हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे से हो रही भारी बारिश ने तबाही मचाई है। इससे हुए अलग-अलग हादसों में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार से शनिवार के बीच बाढ़, लैंड स्लाइड और बादल फटने की 34 घटनाएं हुई हैं। कांगड़ा, मंडी और चंबा जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x