वाराणसी। दिसंबर माह में ठंड और कोहरा ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को कोहरा की चादर के बीच सुबह हुई। भोर से सुबह तक कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी कम हो गई। ऐसे में वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। पारा भी दिनोंदिन लुढ़क रहा है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ रही है। इससे हृदय व श्वांस के रोगियों की मुश्किल बढ़ सकती है।

नवंबर के आखिरी दिनों से ही ठंड व कोहरा बढ़ने लगा था। गुरुवार की सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह सूरज की किरणें पड़ने के बाद धीरे-धीरे कोहरा और धुंध कम हुई। शहर में तापमान भी दिनोंदिन कम हो रहा है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।…