गुजरात और हिमाचल के साथ आज यानी गुरुवार को 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। UP की मैनपुरी लोकसभा सीट में डिंपल यादव 35 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा के कैंडिडेट रघुराज शाक्य उनके सामने हैं। BJP और सपा के बीच यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
वहीं, रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना और खतौली में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी पिछड़ गए हैं।
पहले देखें, किस सीट पर कौन आगे…
सीटें | राज्य | आगे |
मैनपुरी लोकसभा | यूपी | डिंपल यादव (सपा) |
रामपुर | यूपी | अजीम रजा (सपा) |
खतौली | यूपी | मदन भैया (सपा-RLD) |
कुढ़नी | बिहार | केदार गुप्ता (भाजपा) |
भानुप्रतापपुर | छत्तीसगढ़ | सावित्री मंडावी (कांग्रेस) |
सरदारशहर | राजस्थान | अनिल कुमार (कांग्रेस) |
पदमपुर | ओडिशा | बर्षा सिंह बरिहा (बीजेडी) |
उपचुनाव काउंटिंग के अपडेट्स…
UP: एक लोकसभा और दो विधानसभा के आएंगे नतीजे
यूपी की 2 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट सबसे अहम सीटें हैं। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें मुलायम की बहु डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य हैं। अभी तक के रुझानों में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। वहीं, रामपुर विधानसभा सीट पर आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां भाजपा के आकाश सक्सेना आगे चल रहे हैं।
राजस्थान: सरदारशहर सीट पर कांग्रेस आगे
राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शुरुआती रुझानों में लीड बना ली है। सुबह आठ बजे शुरू हुई काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के अशोक पिंचा दूसरे नंबर पर जबकि आरएलपी के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है। उसके बाद नौ बजे से ईवीएम मशीनें खोली गई हैं।
बिहार: कुढ़नी में BJP के केदार गुप्ता आगे
राज्य में भाजपा-जेडीयू गठबंधन टूटने के बाद पहली बार दोनों पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। अभी तक के रुझानों में कुढ़नी सीट में भाजपा के कैंडिडेट केदार गुप्ता आगे चल रहे हैं। उनकी कड़ी टक्कर जेडीयू के मनोज कुशवाहा से है। इस सीट पर RLD विधायक अनिल कुमार सहानी को अयोग्य ठहराया गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। उपचुनाव में RJD नीतीश कुमार की पार्टी को सपोर्ट कर रही है।