6 विधानसभा,1 लोकसभा उपचुनाव के रिजल्ट:मैनपुरी में 80 हजार वोटों से डिंपल आगे, आजम के गढ़ में सपा दे रही भाजपा को टक्कर

KHABREN24 on December 8, 2022

देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। UP की मैनपुरी लोकसभा सीट में डिंपल यादव 80 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा के कैंडिडेट रघुराज शाक्य उनके सामने हैं। BJP और सपा के बीच यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

वहीं, आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा को सपा टक्कर दे रही है। यहां सपा के आसिम रजा आगे चल रहे हैं। खतौली में शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही थी, लेकिन अब दूसरे नंबर पर आ गई है।

पहले देखें, किस सीट पर कौन आगे…

सीटराज्यआगेपीछे
मैनपुरी लोकसभायूपीडिंपल यादव (सपा)रघुराज शाक्य (भाजपा)
रामपुरयूपीआसिम रजा (सपा)आकाश सक्सेना (भाजपा)
खतौलीयूपीमदन भैया (सपा-RLD)राजकुमारी सैनी (भाजपा)
कुढ़नीबिहारकेदार गुप्ता (भाजपा)मनोज सिंह (जनता दल)
भानुप्रतापपुरछत्तीसगढ़सावित्री मंडावी (कांग्रेस)अकबर कोर्राम (निर्दलीय)
सरदारशहरराजस्थानअनिल कुमार (कांग्रेस)लालचंद (आरएलपी)
पदमपुरओडिशाबर्षा सिंह बरिहा (बीजेडी)प्रदीप पुरोहित (भाजपा)

उपचुनाव काउंटिंग के अपडेट्स…

  • मैनपुरी में डिंपल यादव ने 80,000 वोटों से बढ़त बना ली है। यहां BJP के रघुराज शाक्य से डिंपल का मुकाबला है।
  • रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने अब पिछड़ गए हैं। यहां उनका मुकाबला आजम के करीबी आसिम रजा से है।​​
  • खतौली में रालोद प्रत्याशी मदन भैया 7000 वोटों से आगे चल रहे हैं।​​ विक्रम सैनी की पत्नी और BJP कैंडिडेट राजकुमारी सैनी फिर पिछड़ गई हैं।
  • राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • कुढ़नी सीट में भाजपा के कैंडिडेट केदार गुप्ता आगे चल रहे हैं। उनकी कड़ी टक्कर जेडीयू के मनोज कुशवाहा से है।
  • भानुप्रतापपुर सीट में अभी तक के रुझानों में कांग्रेस की सावित्री मंडावी 1907 वोटों से आगे चल रही हैं।

UP: मैनपुरी में डिंपल तो रामपुर में आसिम रजा आगे

यूपी की 2 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट सबसे अहम सीटें हैं। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें मुलायम की बहु डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य हैं। अभी तक के रुझानों में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। वहीं, रामपुर विधानसभा सीट पर आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां सपा के आसिम रजा ने भाजपा के आकाश सक्सेना को पछाड़ दिया है। 

राजस्थान: सरदारशहर सीट पर बड़ी जीत की ओर कांग्रेस

राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस 17 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है। सातवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं, बीजेपी के अशोक पिंचा दूसरे नंबर पर जबकि आरएलपी के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है। उसके बाद नौ बजे से ईवीएम मशीनें खोली गई हैं। 

बिहार: कुढ़नी में BJP के केदार गुप्ता आगे

राज्य में भाजपा-जेडीयू गठबंधन टूटने के बाद पहली बार दोनों पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। अभी तक के रुझानों में कुढ़नी सीट में भाजपा के कैंडिडेट केदार गुप्ता आगे चल रहे हैं। उनकी कड़ी टक्कर जेडीयू के मनोज कुशवाहा से है। इस सीट पर RLD विधायक अनिल कुमार सहानी को अयोग्य ठहराया गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। उपचुनाव में RJD नीतीश कुमार की पार्टी को सपोर्ट कर रही है। 

छत्तीसगढ़: भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस आगे

भानुप्रतापपुर सीट में अभी तक के रुझानों में कांग्रेस की सावित्री मंडावी 6980 वोटों से आगे चल रही हैं। सर्व आदिवासी समाज के निर्दलीय प्रत्याशी अकबर कोर्राम दूसरे और BJP की ब्रह्मानंद तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। कांग्रेस विधायक और डिप्टी स्पीकर मनोज सिंह मंडावी के निधन से ये सीट खाली हुई थी। 

ओडिशा: पदमपुर विधानसभा सीट में BJD और BJP के बीच मुकाबला
ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर BJD और BJP के बीच कड़ा मुकाबला है। ये उपचुनाव बीजू जनता दल (BJD) के विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के बाद हुआ। यहां पर BJD की तरफ से विधायक बिरहा की बड़ी बेटी बर्षा सिंह बरिहा चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी ने इस सीट पर प्रदीप पुरोहित को तो कांग्रेस ने तीन बार के विधायक सत्य बुसान साहू को उम्मीदवार बनाया है।

गुजरात और हिमाचल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

1. मोदी का कहा सच हुआ, गुजरात में नरेंद्र से ज्यादा सीटें भूपेंद्र ले आए

गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 149 सीटों पर आगे है और 6 सीटों पर वह जीत चुकी है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 

2. हिमाचल में CM जयराम ठाकुर रिकॉर्ड जीत

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। सराज से CM जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा कर जीत हासिल की है। 

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Inline Feedbacks
View all comments
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x