महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए सेमी हाइ स्पीड़ ट्रेन वंदे मातरम एक्सप्रेस 11 दिसंबर से शुरू हो गई है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद ये ट्रेन वहां से हर एक स्टेशन पर रुकती हुई आई। इस दौरान सभी स्टेशन में भाजपा के लोगों और नेताओं ने ट्रेन का स्वागत किया। ट्रेन की एक झलक पाने के लिए स्टेशन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वंदे भारत ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के बीच 413 किलोमीटर का सफर महज साढ़े 5 घंटे में पूरा करेगी। भास्कर की टीम ने दुर्ग स्टेशन से भिलाई पावर हाउस तक इस ट्रेन का सफर किया। इस ट्रेन में प्लेन की तरह लड़कियों को अटेंडेंट रखा गया है। उनके द्वारा यात्रियों को खाना और नाश्ता पानी भी दिया जा रहा था। ट्रेन में सेंसर युक्त दरवाजे लगे हैं। गोंदिया से बिलासपुर जा रहे एक यात्री ने बताया कि इस ट्रेन में बैठकर ऐसा लग रहा है मानो आप हवाई जगह की यात्रा कर रहे हो। ट्रेन के अंदर का इंटीरियर भी उसी तरह से बनाया गया गया है। मेट्रो की तर्ज पर ट्रेन हर स्टेशन बताएगी की आप किस स्टेशन में पहुंचे और अगला स्टेशन क्या आने वाला है। इसके साथ ही इसकी जानकारी ट्रेन में लगे डिस्प्ले बोर्ड में भी दिखाई देगी।
वंदे भारत ट्रेन को देखने पहुंची लोगों की भीड़ और भाजपा नेता
पहले दिन भारी संख्या में पहुंचे लोग लेते रहे सेल्फी
वंदे भारत ट्रेन की एक झलक पाने के लिए दुर्ग स्टेशन में भारी भीड़ मौजूद थी। लोग इसकी एक झलक पाने के लिए आतुर थे। जैसे ही ट्रेन आई लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया। कई लोग सेल्फ लेते दिखे तो बड़ी संख्या में लोग ट्रेन में बैठकर अगले स्टेशन तक गए। ट्रेन की सुविधा और खूबसूरती को देख सभी लोग इसे भारतीय रेल का मील का पत्थर बता रहे हैं।
वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करने पहुंची राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय
ट्रेन में मिलेगा नाश्ता पानी
वंदे भारत ट्रेन से सफर करने के लिए दो क्लास बनाए गए हैं। पहला इकोनॉमी क्लास और दूसरा प्रीमियम क्लास। इकोनॉकि चेयर कार के किराये की बात करें तो बिलासपुर से नागपुर का किराया 1075 और दुर्ग से नागपुर 845 है। वहीं प्रीमियम का बिलासपुर से नागपुर का किराया 2045 और दुर्ग से नागपुर का 1575 रुपए है। इसमें आपको आपको कैटिंग की सुविधा भी मिलेगी। अटेंटेंडेट आपको सफर के दौरान चाय, पानी और नाश्ता भी देगी।