भाजपा ने निगम को सौंपी वार्ड समस्याओं की लिस्ट:शंखनाद यात्रा के दौरान लोगों ने बताई थी समस्याएं,जल्द दूर करने का मिला आश्वासन

KHABREN24 on December 23, 2022

भारतीय जनता पार्टी की भिलाई इकाई ने भिलाई निगम कार्यालय पहुंचकर 200 से अधिक वार्ड समस्याओं की लिस्ट निगम आयुक्त को सौंपी। ये वही समस्याएं हैं, जिन्हें भाजपा की शंखनाद यात्रा के दौरान लोगों से लिया गया था। जिलाध्यक्ष ने निगम आयुक्त से मांग की है कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। भाजपा के भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में भिलाई निगम के सभी 60 वार्डों में पिछले दिनों शंखनाद यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष अपने भाजपा पार्षदों और नेताओं के साथ लोगों के घर-घर पहुंचे थे। उनसे उनके घरों और वार्ड की समस्याओं के बारे में जाना था। जिन लोगों ने जिलाध्यक्ष को समस्या बताई थी, उनका बकायदा नाम नंबर लेकर उनकी समस्या की लिस्टिंग की गई। इस तरह 60 वार्डों में 200 से अधिक समस्याओं को लेकर एक पत्र तैयार किया गया। इस ज्ञापन को सीधे निगम आयुक्त रोहित व्यास को सौंपा गया।

निगम आयुक्त को शिकायतों की लिस्ट देते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य

निगम आयुक्त को शिकायतों की लिस्ट देते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य

जय श्रीराम के नारों से गूंजा निगम
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया शुक्रवार शाम 4 निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा पार्षद रिकेश सेन, भोजराम भोजू, दया सिंह, पीयुष मिश्रा, रश्मि सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे। इन लोगों ने आयुक्त कार्यालय के सामने जय श्रीराम के नारे लगाए। ये नारे तक तक लगते रहे, जब तक कि निगम आयुक्त बाहर नहीं आ गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस अपने विधायक के साथ कर रही राजनीति
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा कि कांग्रेस भाजपा पर आपसी फूट का आरोप लगा रही है। सही बात तो यह है कि कांग्रेस खुद आपसी फूट से ग्रसित है। मोतीलाल वोरा दुर्ग के सर्वमान्य नेता थे। उनकी प्रतिमा वहां लगाई जानी थी, लेकिन कांग्रेसियों ने विरोध करके वहां दूसरी मूर्ति लगा दी। कांग्रेसी दुर्ग विधायक वोरा को खिलाफ काम कर रहे हैं।

आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x