प्रयागराज में मौसम ने तेवर बदल दिए हैं। तेज हवा के साथ गलन बढ़ गई है। मिनिमम पारा 10 डिग्री सेल्सियस, जबकि मैक्सिमम पारा 23 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। न्यूनतम और अधिकतम पारे के बीच लगभग 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। ऐसे में हवा में गलन बढ़ गई है और सुबह 10 बजे न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास पाया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से न्यूनतम पारा 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार। इससे आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ेगा।
प्रयागराज में गलन बढ़ने के साथ कोहरा भी सुबह देखने को मिला।
नए साल में 8 डिग्री तक जाएगा न्यूनतम पारा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष व प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि मौसम में जो भी गलन बढ़ी है उसका कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी है। आने वाले दिनों में अभी गलन और बढ़ेगी। नए साल में गलन अपने चर्मोत्कर्ष पर रहेगी।
प्रो. सिद्दीकी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जब भी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होती है तो बफीर्ली हवाएं चलने लगती हैं। ये हवाएं जब मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ती हैं तो इन हवाओं में काफी नमी होती है। मैदानी क्षेत्र में तापमान अधिक होता है। धूप निकली रहती है। जब ये पहाड़ी क्षेत्रों से ये हवाएं धूप के संपर्क में आती हैं तो ऊष्मा का शीतलन होता है। इसी कारण से मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं ऊपर उठने लगती हैं और गलन बढ़ जाती है। हालांकि इन दिनों तेज धूप खिली रहेगी। कोहरे का प्रकोप भी हो सकता है।
कैसा रहेगा एक सप्ताह में तापमान