तापमान में उतार-चढ़ाव:अचानक फिर बढ़ गई ठंड, यह और बढ़ेगी, दिन का तापमान भी औसत दिनों की तुलना में रहा कम

KHABREN24 on January 3, 2023

मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। पिछले 4 दिनों तक तापमान बढ़े रहने के बाद एक बार पुन: गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सामान्य दिनों से ज्यादा ठंड महसूस की गई। दिन का तापमान भी औसत दिनों की तुलना में कम रहा।

सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। इसी प्रकार अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। इधर दिन में ठंडी हवाएं चलते रही। इसके चलते दिन में भी ठंड महसूस की गई।

उत्तर भारत से आ रही हवाओं ने बढ़ाई ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं चल रही है। इसका असर छत्तीसगढ़ तक भी हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इधर सोमवार की रात भी तापमान सामान्य से नीचे रहा। तापमान 12 डिग्री के करीब रहा। ठंड की वजह से सड़कें सूनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड का असर इसी तरह का आगे भी रहेगा। फरवरी से बदलाव आने की उम्मीद है।

खाड़ी में बना सिस्टम कमजोर पड़ा, बढ़ेगी ठंड

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम फिर कमजोर पड़ गया है। इसकी वजह से वायु मंडल पर बने कम दबाव के क्षेत्र का असर समाप्त हो गया है। बादल छंटने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 72 घंटों में तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। इधर शहर के आउटर और ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। आगामी दिनों में एक बार पुन: खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x