सरकारी पेंशन के लिए आधारकार्ड अपडेट नहीं कराया, 31399 की पेंशन तीन महीने से अटकी

KHABREN24 on January 5, 2023

आधार अपडेट नहीं होने के कारण जिले के 31399 पेंशनधारकों को तीन महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। वे नगर निगम और बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। ये वे हितग्राही हैं जिनका आधार बने 10 साल हो गए हैं।

उन्हें आधार अपडेट कराने के बाद बैंक में केवाईसी भी कराना अनिवार्य है, तभी उनके खाते में पेंशन की राशि आहरित होगी। प्रशासन पेंशनधारकों के खाते में राशि ट्रांसफर तो कर रहा है, लेकिन केवाईसी नहीं होने के कारण रिजेक्ट हो जा रहा है।

दुर्ग जिले में 84,742 पेंशनधारी हैं। इनमें से 31399 लोग रोज दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ऐसे सभी प्रभावितों का आधार कार्ड अपडेट करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बैंक प्रबंधन का समुचित सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

इससे अड़चने हो रही है। लोगों की सहायता के लिए अब निगम गली-गली में मुनादी भी करवा रहा है। भिलाई में 10 हजार पेंशनधारी हैं।

वृद्ध, दिव्यांगों के लिए अलग से को भी सुविधा नहीं की

कलेक्टर के निर्देश के दो माह बाद भी निगम प्रशासन ने वृद्धों, दिव्यांग जनों के लिए अलग से कोई सुविधा नहीं बनाई है। निगम मुख्यालय सहित पांचों जोन कार्यालयों के लोक सेवा केंद्रों में आधार अपडेट का काम हो रहा है। लेकिन यहां आधार बनवाने वालों से लेकर एड्रेस चेंज, गलती सुधारने वाले भी आते है। इसलिए यहां भीड़ रहती है।

जिन पेंशनधारियों को जल्द अपडेट करवाना है, ऐसे वृद्धों और दिव्यांग को लाइन में भीड़ में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। तब जाकर उनका आधार अपडेट हो पा रहा है। बैंक में भी इन वृद्धों को सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इसलिए वे भटक रहे हैं। इस प्रकार इस तरह के पेंशनधारी लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

दो माह पहले कलेक्टर ने भी शासन को लिखा पत्र

18 नवंबर को संचालक समाज कल्याण विभाग ने मामले की सूचना कलेक्टर को दी। सूचना के बाद कलेक्टर ने सभी निकायों के अधिकारियों को पत्र लिखा है। सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों से कहा है कि ऐसे पेंशन हितग्राही जिनका आधार कार्ड 10 वर्ष पहले बना हो या 10 वर्ष पहले अपडेट हुआ हो, उनका आधार कार्ड अपडेट कराया जाए।

भिलाई में इन जगहों पर आधार अपडेट का काम

निगम मुख्यालय और जोन ऑफिस के लोकसेवा केंद्रों में आधार अपडेट करवा सकते हैं। वार्डों में लग रहे शिविर में भी आवेदन कर सकते हैं। आधार अपडेट कराने के लिए मोबाइल लेकर जाना जरूरी है। ओटीपी आएगा और जानकारी अपडेट कर ली जाएगी।

उम्र अधिक होने से थंब का निशान मेल नहीं खा रहा

वृद्धजनों का आधार अपडेट के लिए अंगुलियों व थंब का निशाान नहीं लगता। बहुत से वृद्ध जनों के पास खुद का मोबाइल नंबर नहीं है। फॉर्म अंग्रेजी और हिंदी में भरना है, इसके लिए मदद करने वाला भी कोई नहीं। इस वजह से भी बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है।

शासकीय योजनाओं के तहत 6 प्रकार की पेंशन स्कीम

6 प्रकार की पेंशन दी जाती है। पेंशन योजना के हितग्राही भिलाई में 21 486 है। वृद्धावस्था पेंशन हितग्राही 8347 है। इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध 939 हितग्राही है। सुरक्षा पेंशन का लाभ 4755 लोगों को मिलता है।

सुखद सहारा पेंशन 4375 हितग्राही, वृद्धापेंशन योजना 8347, विधवा पेंशन के 2785, निशुल्क पेंशन 133 और मुख्यमंत्री पेंशन 152 हितग्राही है। 150 राष्ट्रीय परिवार व 72 कुष्ठ बस्ती में रहने वाले 72 हितग्राही ऐसे हैं जिन्हें निगम नगद पेंशन देता है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x