अभी आगे भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड:इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहेगा, हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

KHABREN24 on January 8, 2023

संगम नगरी में शनिवार को दोपहर बाद खिली धूप ने थोड़ी राहत तो जरूर दी पर गलन भरी सर्दी का सितम जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्रों में काफी रहा। विजिबिलिटी केवल 100 मीटर ही रही। इससे वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए।

रविवार की सुबह 10 बजे 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे सुबह भी हाथ-पैर ठंड के मारे सुन्न हो जा रहे थे। सुबह शहर कोहरे की चादर ओढ़े रहा पर 10 बजे के बाद धूप खिल गई है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। सुबह 11 बजे तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के अध्यक्ष व मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एआर सिद्दीकी ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के कारण और पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में गलन वाली सर्दी हो रही है। 25 जनवरी तक मौसम के ऐसे ही रहने के आसार हैं। बीच-बीच में धूप तो निकलेगी लेकिन रात में और सुबह शाम की गलन वैसे ही रहेगी। मिनिमम टेंपरेचर 6 डिग्री से लेकर 9 डिग्री के बीच रहेगा। इससे हवा में काफी गलन रहेगी। हाथ पैर बहुत जल्दी ठंडे हो जाएंगे।

आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x