वाराणसी। भेलुपुर थाना अंतर्गत महमूरगंज-मंडुवाडीह ओवर ब्रिज के ऊपर चढ़ते समय तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई। ई-रिक्शा टकराने के बाद बुलेट मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय अतुल सिद्धार्थ की मौत हो गई। जबकि साथी रजत जयसवाल घायल हो गया।
हादसे के समय मोटरसाइकिल रजत चला रहा था। दोनों को पुलिस ने घायलावस्था में ट्रामा सेंटर भेजवाया। रजत का इलाज चल रहा हैं। मृत युवक अतुल मैनपुरी से बीटेक कर रहा था। उसकी दो बहनें हैं।
सूचना पर मौके पर मृतक के पिता डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर पहुंचे। मृतक लमही गोईठहां का रहने वाले था। साथी के साथ महमूरगंज की तरफ से पुल पर चढ़ रहा था। अतुल की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।