आज मां शीतला धाम में होगा जागरण:मनोज तिवारी, निरहुआ और कल्पना पटवारी सजाएंगी सुरों की महफिल; करेंगी मइया का गुणगान

KHABREN24 on January 31, 2023

मेजा में मां शीतला कृपा महोत्सव में मंगलवार को लोक गायक व सांसद मनोज तिवारी, सांसद दिनेश लाल निरहुआ और लोक गायिका कल्पना पटवारी अपने गीतों से मां की महिमा का बखान करेंगे। सुरों की यह महफिल शाम को 6 बजे से सजेगी। इस जागरण में तीनों सेलिब्रिटीज के अलावा कई स्थानीय कलाकार भी रहेंगे।

मां शीतला कृपा महोत्सव के आयोजक इंद्र देव शुक्ला ने बताया कि सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, सांसद व भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी 31 जनवरी को होने वाली भजन संध्या में आकर्षण का केंद्र होंगे। भजन संध्या में ये गायक मां शीतला की महिमा का बखान करेंगे।

मां शीतला धाम को विशेष प्रकार के फूलों से सजाया गया है।

मां शीतला धाम को विशेष प्रकार के फूलों से सजाया गया है।

कलश यात्रा के साथ शुरू हो चुका है कृपा महोत्सव

शीतला धाम कृपा महोत्सव की शुरुआत 29 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ हो चुकी है। कलश यात्रा में हाथी और घोड़े भी शामिल हुए। हजारों महिलाओं और पुरुषों ने अपने सिर पर सजे हुए कलश रखकर मां के गीतों पर झूमते और गाते निकले। इस महोत्सव के लिए मां शीतला धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मां का दिव्य और भव्य श्रृंगार किया गया है। मां शीतला कृपा महोत्सव-2023 के आयोजक इंद्रदेव शुक्ला ने बताया कि मां शीतला धाम को एक क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मां का विशेष श्रृगार किया गया है। मंदिर के गेट को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मां दरबार की दीवारों पर भी गेंदे, और गुलाब के फूलों से सजाया गया है।

मेजा में स्थित शीतला धाम में कार्यक्रम के तैयार मंच।

मेजा में स्थित शीतला धाम में कार्यक्रम के तैयार मंच।

16 साल से हो रहा कृपा महोत्सव का आयोजन
मेजा विधानसभा के कुंवर पट्टी गांव में इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया के आवास पर पिछले 16 वर्षों से मां शीतला कृपा महोत्सव का आयोजन होता चला आ रहा है। विगत वर्ष की भांति इस पर भी 29 जनवरी से 17वें शीतला कृपा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ रविवार को आगाज हुआ। 29 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा और पंचाग पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। 30 जनवरी सोमवार को वेदी रचना और मानस पारायण आरम्भ होगा। 31 को मानस पारायण का समापन, अभिषेक, भव्य आरती व छप्पन भोग व सवा लाख पार्थिरेश्वर महादेव की विशालपूजा का आयोजन होगा। इसी तरह 2 फरवरी को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के आयोजन किया जाएगा।

2 फरवरी को लगेगा बागेश्वर धाम का दरबार, धीरेंद्र शास्त्री आएंगे
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री 2 फरवरी को मेजा में मां शीतला कृपा महोत्सव में भाग लेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने आयोजकों को अनुमति दे दी है। दरबार को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सवा लाख लोगों के बैठने के लिहाज से पंडाल तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x