15 तस्वीरों में राष्ट्रपति की काशी यात्रा:65 मिनट की गंगा आरती और 90 सेकेंड की शंखनाद ने द्रौपदी मुर्मू को किया मुग्ध

KHABREN24 on February 14, 2023
15 तस्वीरों में राष्ट्रपति की काशी यात्रा:65 मिनट की गंगा आरती और 90 सेकेंड की शंखनाद ने द्रौपदी मुर्मू को किया मुग्ध

पहली बार वाराणसी दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेटी इतिश्री मुर्मू के साथ वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन किया। दूध-जल से अभिषेक किया। आचार्य श्रीधर पांडेय और गंगा सेवा निधि प्रधान अर्चक रणधीर पांडेय ने विधि-विधान से यह पूजा कराई। इसके साथ ही गंगा जल संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद 21 देव कन्याओं और 9 अर्चकों के साथ गंगा आरती की। करीब 65 मिनट में गंगा पूजन और आरती संपन्न हुई।

राष्ट्रपति के साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और CM योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान हाथ जोड़कर भक्ति में लीन दिखे। आरती संपन्न होते ही एक बुजुर्ग वेद पाठी ने 90 सेकेंड तक लगातार शंखनाद किया। यह ध्वनि सुनकर राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM समेत दशाश्वमेध घाट पर मौजूद श्रद्धालु मुग्ध हो गए। हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयघोष गूंज उठे।

 अब तस्वीरों में देखें राष्ट्रपति की आध्यात्मिक यात्रा….

पहले देखिए, गंगा आरती की 7 मनमोहक फोटो…

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दीया जलाकर स्वागत किया गया।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दीया जलाकर स्वागत किया गया।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैदिक रीति से गंगा का पूजन किया।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैदिक रीति से गंगा का पूजन किया।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियों पर चढ़तीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियों पर चढ़तीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियों से उतरकर गंगा आरती में शरीक होने जातीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

वाराणसी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और CM योगी ने गंगा आरती को निहारा।

वाराणसी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और CM योगी ने गंगा आरती को निहारा।

गंगा सेवा निधि की ओर से 21 देव कन्याओं और 9 अर्चकों के साथ मनमोहक आरती का नजारा कुछ ऐसा देखने को मिला।

गंगा सेवा निधि की ओर से 21 देव कन्याओं और 9 अर्चकों के साथ मनमोहक आरती का नजारा कुछ ऐसा देखने को मिला।

दशाश्वमेध घाट पर पहुंचते ही राष्ट्रपति ने हाथ जोड़कर मां गंगा को प्रणाम किया।

दशाश्वमेध घाट पर पहुंचते ही राष्ट्रपति ने हाथ जोड़कर मां गंगा को प्रणाम किया।

बाबा विश्वनाथ का किया अभिषेक
विधिवत आरती से पहले राष्ट्रपति ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गंगाजल, दूध, घी से अभिषेक किया। सीएम योगी और राज्यपाल के साथ बाबा के कॉरिडोर की भव्यता देखी। उन्होंने सीएम से कहा कि यह अद्भुत है। विश्वनाथ मंदिर से पहले राष्ट्रपति ने काशी के कोतवाल काल भैरव का भी आशीर्वाद लिया। बेटी के साथ बाबा काल भैरव की आरती उतारी।

  • अब 5 फोटो में देखिए, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम
श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण करतीं राष्ट्रपति।

श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण करतीं राष्ट्रपति।

बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करतीं राष्ट्रपति।

बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करतीं राष्ट्रपति।

राष्ट्रपति ने श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर को पूरा देखा। उसकी भव्यता की तारीफ CM योगी से की।

राष्ट्रपति ने श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर को पूरा देखा। उसकी भव्यता की तारीफ CM योगी से की।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में भारत माता के मंदिर के पास तस्वीरें क्लिक करातीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और CM योगी।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में भारत माता के मंदिर के पास तस्वीरें क्लिक करातीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और CM योगी।

दिव्य दृश्य ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया
राष्ट्रपति ने कहा, “आज मैंने वाराणसी में काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी भाग लिया जिसके आलौकिक स्वरों और दिव्य दृश्य ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। जीवनदायिनी मां गंगा का आशीर्वाद सभी देशवासियों को सदा मिलता रहे, यह मेरी मंगलकामना है।”

  • अब 3 फोटो में देखिए, बाबा कालभैरव का दर्शन…
मैदागिन स्थित बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर वापस अपनी कार में सवार होतीं राष्ट्रपति।

मैदागिन स्थित बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर वापस अपनी कार में सवार होतीं राष्ट्रपति।

राष्ट्रपति ने बाबा काल भैरव की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर पूजा की। उनके साथ बेटी इतिश्री मुर्मू भी रहीं।

राष्ट्रपति ने बाबा काल भैरव की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर पूजा की। उनके साथ बेटी इतिश्री मुर्मू भी रहीं।

बाबा काल भैरव कर दर्शन कर वापस लौटतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

बाबा काल भैरव कर दर्शन कर वापस लौटतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x