प्रयागराज में बारातियों की सेहत के ख्याल रखने के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। बाकायदा एम्बुलेंस व पूरी टीम की ड्यूटी करेगी। CMO डॉ. आशु पांडेय ने होलागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को पत्र लिखा कि होलागढ़ क्षेत्र के रहने वाले राजेश कुमार दुबे की बेटी की शादी है।
हेलीकाप्टर से बारात 17 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे पंडित का पुरा गांव में उतरेगा। शाम को 5 बजे मंदिर के ऊपर पुष्प वर्षा होगी। रात में मंदिर परिसर में ही हेलीकॉप्टर मौजूद रहेगी। दूसरे दिन 18 फरवरी को दुल्हन की विदाई होगी। दुल्हन हेलीकाप्टर से अपने ससुराल मऊआइमा के खरगापुर गांव पहुंचेगी। इस दौरान एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम दो दिन वहां मौजूद रहेगी।
‘हम मरीज का इलाज करें या बारातियों का’
यह फोटो होलागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के लिखे आदेश की कापी की है।
वहीं, CMO के आदेश के बाद तैनात किए गए डॉक्टरों की टीम में नाराजगी जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि अब हम लोग मरीजों का इलाज करें या शादी समारोह में जाकर ड्यूटी करें? यदि हेलीकाप्टर से बारात आ रही है तो उसमें निजी एंबुलेंस व निजी डॉक्टरों को शुल्क देकर लिया जा सकता है। मगर, सरकारी सुविधाओं का यह दुरुपयोग है। सरकारी एंबुलेंस के जिला को-आर्डिनेटर सुनील कुमार ने बताया कि निजी कार्यक्रम में सरकारी एंबुलेंस नहीं लगा सकते हैं। मगर, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह किया गया है।
CMO बोले- प्रशासन के निर्देशन में लगाई ड्यूटी
CMO डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से प्रशासन के निर्देशन में एंबुलेंस और डॉक्टरों को लगाया है। SDM सोरांव डॉ. कंचन ने कहा कि हमारी तरफ से इस तरह का कोई आदेश नहीं दिया गया है। यदि किसी तरह से दिया गया है तो निरस्त हो जाएगा।
यह फोटो उप जिलाधिकारी के आदेश की कापी है। अस्थाई हेलीपैड बनाने के लिए निर्देश जारी किए गए है।
‘SDM ऑफिस से आया था आदेश’
ये फोटो प्रभारी CMO डॉक्टर अशोक कुमार की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता है।
एडिशनल CMO ने बताया कि SDM की तरफ से ऑफिस में लेटर आया था। जिसमें कहा गया था कि शादी समारोह में हेलीकॉप्टर से बारात आएगी। लैंडिंग के दौरान पुष्प वर्षा करके अगले दिन लौट जाएगी। वहां डॉक्टर की टीम और एम्बुलेंस उपलब्ध करवा दें। उन्होंने कहा कि प्राइवेट शादी के लिए कोई नियम नहीं है। अगर शासन की तरफ से निर्देशित किया जाए कि लैंडिंग के समय कोई दुर्घटना हो जाए, तो पालन करना होगा। उन्होंने ने कहा कि इसके लिए कोई चार्ज नहीं ली जाती है।