निक्की यादव मर्डर केस:साहिल ने 9 फरवरी को सगाई की, अगली सुबह निक्की का गला घोंटा; रात में धूमधाम से शादी की

KHABREN24 on February 16, 2023
निक्की यादव मर्डर केस:साहिल ने 9 फरवरी को सगाई की, अगली सुबह निक्की का गला घोंटा; रात में धूमधाम से शादी की

दिल्ली के निक्की यादव मर्डर केस में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी को निक्की का गला घोंटकर मारने से एक दिन पहले साहिल अपने परिवार की पसंद की लड़की से सगाई करके लौटा था। मर्डर वाले दिन ही वह वापस अपने घर गया और धूमधाम से शादी की। शादी के दौरान उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं दिखी। ऐसा लगा ही नहीं कि उसने कुछ देर पहले ही एक लड़की का मर्डर किया है।

इस मर्डर का खुलासा 14 फरवरी को हुआ जब उत्तम नगर में निक्की के पड़ोसी ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की पड़ताल में साहिल का नाम आया और जांच में उसके ढाबे से निक्की का शव बरामद हुआ।

निक्की और साहिल पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। साहिल ने निक्की को नहीं बताया था कि उसकी शादी तय हो गई है। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया 9 और 10 फरवरी का पूरा घटनाक्रम…
पुलिस के मुताबिक, 24 साल के साहिल गहलोत ने 9 फरवरी को अपनी सगाई में खूब मस्ती की, दोस्तों के साथ डांस किया। सगाई फंक्शन खत्म होने के बाद वह अपने कजिन की कार लेकर रात करीब 1 बजे (10 फरवरी) निक्की के घर पहुंचा। वहां निक्की की बहन भी मौजूद थी। सुबह करीब 5 बजे साहिल निक्की को लेकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा।

निक्की गोवा जा रही थी। उसकी ट्रेन सुबह साढ़े 7 बजे की थी। उसने साहिल से भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने टिकट न मिलने का बहाना बनाया। फिर दोनों ने अचानक हिमाचल जाने की प्लानिंग कर ली। दोनों आनंद विहार बस स्टेशन पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें पता चला कि बस कश्मीरी गेट से मिलेगी। दोनों वहां से कश्मीरी गेट चले गए। साहिल के पास लगातार फोन आ रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आगे बताया कि 10 फरवरी को ही साहिल की शादी होनी थी, इसलिए उसके परिवार वाले उसे लगातार कॉल कर रहे थे। निक्की को जब इस बारे में पता चला तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। सुबह करीब 9 बजे साहिल ने कश्मीरी गेट इलाके में ही कार के अंदर डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया। उसकी वहीं मौत हो गई।

इसके बाद साहिल ने निक्की की बॉडी को फ्रंट सीट पर बैठाया, सीट बेल्ट लगाया और उसे कश्मीरी गेट इलाके से पश्चिम विहार होते हुए 35 किलोमीटर दूर दक्षिणी दिल्ली के मित्रांव गांव स्थित अपने ढाबे पर पहुंचा। मौका देखकर यहां पर उसने निक्की की बॉडी को कार के बूट में छिपाया और वहां से अपनी शादी में शामिल होने अपने घर चला गया।

सोशल मीडिया पर साहिल की शादी की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर साहिल की शादी की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।

शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब रात को उसके परिवार वाले सो रहे थे, तो करीब 3.30 बजे वह दूसरी कार लेकर निक्की की लाश को ठिकाने लगाने के लिए ढाबे पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि वह लाश को किसी नदी में फेंकने का प्लान बना रहा था।

वह पहले बॉडी को कार से निकालकर ढाबे के फ्रिज तक ले गया। निक्की का बैग फ्रिज के पास ही रखा था। साहिल ने उसका मोबाइल फोन निकाला और उसमें से डेटा डिलीट कर दिया। साहिल ने अपने फोन से भी निक्की से जुड़ा सारा डेटा डिलीट कर दिया।

साहिल के ढाबे में रखे इसी फ्रिज में उसने निक्की की लाश स्टोर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ढाबा उसने तीन हफ्ते पहले ही शुरू किया था।

साहिल के ढाबे में रखे इसी फ्रिज में उसने निक्की की लाश स्टोर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ढाबा उसने तीन हफ्ते पहले ही शुरू किया था।

चार दिन बाद मर्डर का हुआ खुलासा
इस मर्डर के बारे में पुलिस को 14 फरवरी को तब पता चला, जब निक्की के एक पड़ोसी ने उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने जब उसके बॉयफ्रेंड साहिल को ढूंढा तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस उन सभी जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जहां-जहां जाने की बात साहिल ने अपने कुबूलनामे में बताई है। निक्की का फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है और दोनों के वॉट्सऐप चैट और फोटोज निकालने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने 15 फरवरी को साहिल को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने 15 फरवरी को साहिल को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ की जा रही है।

शादी करे या गर्लफ्रेंड के साथ रहे, कंफ्यूज था साहिल
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह तय नहीं कर पा रहा था कि क्या करना चाहिए। क्या उसे परिवार के हिसाब से शादी करनी चाहिए या गर्लफ्रेंड निक्की यादव के साथ रहना चाहिए। लेकिन उसकी सगाई और शादी की फोटो-वीडियो में कुछ और ही बात नजर आती है। वह अपनी शादी के सभी फंक्शंस में डांस करता हुआ बेहद खुश नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें केस को मजबूत बनाने के लिए पुख्ता सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच समेत टेक्निकल सबूत जुटाने होंगे।

इस केस से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए…

निक्की की लाश लेकर 35 किमी घूमता रहा लिव-इन पार्टनर:कार में शादी को लेकर झगड़ा हुआ, चार्जर से गला घोंटा; बॉडी फ्रिज में रखी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कश्मीरी गेट स्थित ISBT पर साहिल ने मोबाइल चार्जर की केबल (तार) से निक्की का गला घोंट दिया। इसके बाद 35 किमी दूर मित्रांव गांव पहुंचा। साहिल ने यहां अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया। साहिल निक्की की लाश को ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी। घटना के दिन का निक्की का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह घर की सीढ़ियां चढ़ती दिख रही है। 

हरियाणा की निक्की का अंतिम संस्कार:परिवार ने लिव इन को नकारा, कत्ल को साजिश बताया, फांसी की सजा मांगी

दिल्ली में कत्ल की गई हरियाणा के झज्जर की निक्की यादव का शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पूरा गांव इकट्‌ठा हुआ। संस्कार के बाद परिजनों ने निक्की के आरोपी साहिल गहलोत के साथ लिव इन में रहने की बात को नकार दिया। निक्की के रामकिशन और पिता ने कहा कि उनकी बेटी को प्री-प्लांड तरीके से कत्ल किया गया है। आरोपी साहिल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 

हरियाणा का निक्की हत्याकांड:छोटी बहन ने हत्यारे साहिल का नंबर ढूंढ निकाला, उसके गोलमोल जवाब से खुला राज

हरियाणा के झज्जर की निक्की यादव हत्याकांड का पूरा राज उसकी छोटी बहन निधि की वजह से खुला। असल में निधि और निक्की एक साथ दिल्ली के उत्तमनगर में रहती थी। निक्की जब घर नहीं लौटी तो परिवार ने निधि से संपर्क किया। निधि ने ही साहिल का नंबर ढूंढा। उसके बाद पिता ने उससे बात की तो साहिल गोलमोल जवाब देता रहा। जिसके बाद उनका शक बढ़ता गया और उन्होंने क्राइम ब्रांच में अपने परिचित के जरिए निक्की की लाश ढूंढ निकाली। 

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x