50 फीट ऊंची टंकी से कूद गई युवती VIDEO:फोन पर बात कर रही थी, अचानक चढ़ गई ऊपर; हालत गंभीर

KHABREN24 on February 26, 2023

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक युवती 50 फीट ऊंची पानी की टंकी के ऊपर से कूद गई। टंकी पर चढ़ने से पहले वह फोन पर बात कर रही थी। अचानक वह ऊपर चढ़ गई। इसके बाद वहां चढ़कर उसने छलांग लगा दी। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। पास के अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

भोईनाभाटा निवासी रीना मार्कण्डेय (22) की शादी 2 साल पहले धमतरी में किसी युवक के साथ हुई थी। मगर शादी के बाद से ही युवती परेशान थी। किसी बात को लेकर उसका ससुराल में झगड़ चल रहा था। जिसके बाद से वह अपने मायके में भोईनाभाटा में ही रह रही थी। वह अपने मायके में माता-पिता के साथ रहती थी।

बताया गया कि शनिवार शाम को बेमेतेरा शहर के कुर्मी पारा इलाके के कबीर कुटी के पीछे स्थिति पानी की टंकी के पास पहुंची थी। आस-पास कुछ युवक खड़े थे। उन्होंने उसे देखा था। लड़की परेशान लग रही थी। आस-पास के लोगों ने बताया कि वह किसी से फोन पर भी बात कर रही थी। इसके बाद अचानक टंकी में चढ़ने लगी। हमने उसे देखा भी। फिर रोकने का प्रयास किया। मगर वह नहीं मानी।

घटना के वक्त आस-पास भी कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने लड़की को रोकने प्रयास किया। मगर वहीं नहीं मानी और ऊपर चढ़ गई।

घटना के वक्त आस-पास भी कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने लड़की को रोकने प्रयास किया। मगर वहीं नहीं मानी और ऊपर चढ़ गई।

चादर बिछाकर बचाई जान

लोगों ने बताया कि टंकी में चढ़ने के बाद वह जोर-जोर से चिल्ला रहा थी। हमने उसे समझाया भी। बातों में उलझाए रखा। मगर वह नहीं मानी। फिर हमने चादर बिछाकर रखा था। जब वह कूदी चादर पर गिरी, पर ऊपर से गिरने के कारण चादर सहित वह जमीन पर गिर गई। इससे उसके शरीर में काफी चोटें आई हैं।

घटना के बाद ही युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका उपचार जारी है। सिटी कोतवाली के TI ने बताया कि युवती के बेहोश होने से उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया। उसके माता-पिता को बुलाया गया है। घटना के वक्त वे गिरौदपुरी घूमने गए थे। फिलहाल मामले में जांच जारी है। लड़की को होश आने के बाद पूछताछ की जाएगी। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ जारी है।

300 फीट ऊंची टंकी पर चढ़े युवक का तमाशा

गिरफ्तारी से बचने के लिए 300 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया था युवक। फिर भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए 300 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया था युवक। फिर भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

7 महीने पहले कोरबा में एक युवक 300 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। दर्री इलाके की NTPC कॉलोनी में इसके चलते 4-5 घंटे तक हाईवोल्टेड ड्रामा चलता रहा। बाद में युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। युवक नशे का आदी है और मारपीट के एक मामले में उसे पुलिस ढूंढ रही थी।

युवक आर्यन के खिलाफ दर्री थाने में कुछ दिनों पहले मारपीट का केस दर्ज किया गया था। उस पर आरोप था कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को बुरी तरह पीटा था। इसी मामले में वह फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वो अपने घर पर है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए पहुंची, लेकिन उस दौरान वो घर पर मौजूद नहीं था।

इधर आरोपी को पता चला कि पुलिस उसकी तलाश सरगर्मी से कर रही है, तो वो घबरा गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वो 300 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस को जैसे ही घटना का पता चला, वो तुरंत वहां पहुंची। पुलिस उसे समझाती रही, वहीं युवक जमकर तमाशा करता रहा। वो नीचे उतरने को तैयार नहीं था। वह लगातार धमकी भी दे रहा था, कि यदि किसी ने ऊपर आने की कोशिश की तो वह नीचे कूद जाएगा। आर्यन के टंकी पर चढ़कर तमाशा करने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। लोग बड़ी संख्या में टंकी के आसपास जमा हो गए। उसके परिजन भी आ गए। सभी उससे नीचे आने के लिए आवाज देने लगे।

शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा

साल भर पहले दुर्ग के जामुल थाना अंतर्गत खेदामरा गांव में एक शराबी 30 फीट ऊंची पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया था। वह इतनी ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। इस दौरान डायल 112 को मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शराबी को अपनी बातों में उलझाया। उसके बाद उसे नीचे उतारा गया था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ था।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x