मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय से 20 किमी दूर ग्राम तिलोदा में स्कूल से घर आ रही 14 वर्षीय 9 वीं की छात्रा को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तिलोदा की विभा रात्रे पिता सतीश रात्रे ग्राम तमोरा में पढ़ने के लिए गई थी। तबियत खराब होने की वजह से छुट्टी लेकर दोपहर 2 बजे साइकिल से घर आ रही थी।
तभी ग्राम तिलोदा में एक बिना नंबर की ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। जिससे छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रेक्टर चालक फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रनचिरई व गुंडरदेही थाना प्रभारी सहित एसडीएम रश्मि वर्मा घटना स्थल पहुंचे। लोगों को समझाया। शव को पीएम के लिए गुंडरदेही भेजा गया। जहां पीएम कर शव को परिजन को सौंप दिया। ट्रैक्टर ग्राम तिलोदा के अशोक चंद्राकर की बताई जा रही है।