चेहरे से लेकर टाइल्स रंग में रंगे:होली पर गोल्डन हाइलाइट वाले बाल भी हुए खराब, इन उपायों से रंग छुड़ाएंगे तो नहीं होगी परेशानी

KHABREN24 on March 7, 2023
चेहरे से लेकर टाइल्स रंग में रंगे:होली पर गोल्डन हाइलाइट वाले बाल भी हुए खराब, इन उपायों से रंग छुड़ाएंगे तो नहीं होगी परेशानी

होली है तो रंग और गुलाल के साथ मौज-मस्ती होगी ही। लेकिन यह मस्ती कई बार हमारे लिए परेशानियों को बढ़ा देती है। अब आपने हजारों खर्च कर बालों को हाइलाइट करवाया था। आप सबको चिल्ला-चिल्लाकर बता भी रही थीं कि मेरे बालों पर नहीं डालना।

बस इतना सुनने के बाद दोस्तों ने बालों को ही टारगेट बना लिया। इसी तरह बाहर सब रंग खेल रहे थे और कोई एक अंदर आ गया और उसके पीछे-पीछे पूरी मंडली। फिर क्या था चेहरे, बालों, फर्श और दीवार सब रंग-बिरंगी हो गई।

आज हम जरूरत की खबर में रंग छुड़ाने के कुछ उपाय बता रहे हैं, जिनसे आपका घर भी साफ रहेगा और होली के रंग में भंग भी नहीं पड़ेगा।

सिचुएशन नंबर -1
होली पर कपड़ों पर पक्का रंग चढ़ गया है, क्या करूं?

उपाय: होली पर रंग लगे कपड़ों को साफ करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं…

  • नेल पेंट रिमूवर: रूई में नेल पेंट रिमूवर लेकर उसे दाग वाली जगह पर रगड़ें। इसके बाद कपड़े को धो दें।
  • कॉर्न स्टार्च: कॉर्न स्टार्च में दूध को मिक्स करके एक पेस्ट बना लें। इसे दाग वाले कपड़े पर लगाकर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को ब्रश से रगड़कर साफ कर दें।
  • नींबू का रस: रंग लगे कपड़ों को नींबू के रस में कुछ देर भिगोकर रख दें। इसके बाद आधा कप नींबू का रस कपड़ों पर लगाकर साबुन से धो लें।
  • दही: रंग लगे कपड़े को दही में कुछ देर के लिए भिगो दें। इसके बाद दाग को रगड़कर धो दें।
  • बेकिंग सोडा: हल्के रंग के कपड़ों से रंग निकालने के लिए ब्लीच के साथ बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • टूथपेस्ट: रंग लगे कपड़े पर दाग वाली जगह बिना जेल वाला टूथपेस्ट लगा दें। टूथपेस्ट सूखने के बाद कपडे़ को साबुन से धो दें।
  • अल्कोहल: कपड़े में जिस जगह रंग लगा है वहां अल्कोहल की एक-दो बूंद डालकर रगड़कर धो लें। इसके बाद डिटर्जेंट से कपड़ा धो लें।

सिचुएशन नंबर- 2
मैंने कुछ समय पहले बाल गोल्डन हाइलाइट कराए थे। मगर होली का रंग चढ़ गया है। घर से बाहर जाने में भी अजीब लग रहा है। क्या कोई सॉल्यूशन है?

उपाय: अगर साफ पानी और शैम्पू से बाल धोने के बाद भी होली का रंग नही निकल रहा है तो कुछ घरेलु नुस्खे अपना सकते हैं।

  • इसके लिए तिल का तेल गर्म करके उसमें अंडे का सफेद हिस्सा मिला लें। इसे बालों पर लेप की तरह लगा लें। आधे घंटे बाद शैम्पू कर लें। इसके बाद नींबू को आधा कप गुलाब जल में मिला लें और इससे बालों को धो लें।
  • घर पर बने हेयर क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखा रीठा, आंवला और शिकाकाई लगभग एक लीटर पानी में रातभर भिगोकर रखें। अगले दिन पानी के आधा रह जाने तक हल्की आंच पर पकाएं। इसे छान लें और ठंडा होने पर इससे बालों को धोएं।

सिचुएशन नबंर – 3
होली पर पक्का रंग चेहरे लग गया है, निकल ही नहीं रहा है, क्या करूं?

जवाब: इन पांच उपायों को अपनाएंगे तो चेहरे से रंग आसानी से निकाल जाएंगे…

  • खीरे के रस में गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर इससे चेहरे को धोएं। इससे रंग निकल जाएगा और त्वचा में निखार आ जाएगा।
  • मूली के रस में दूध और बेसन मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे के अलावा शरीर के दूसरे अंगों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बेसन में नींबू और दूध मिलाकर लगाने से चेहरे से कलर निकल जाएगा।
  • दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं। इसमें मुलतानी मिट्टी और बादाम का तेल भी मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर कम से कम आधे घंटे के लिए लगाएं।
  • अगर चेहरे पर दाने हैं और रंग जम गया है तो संतरे के छिलके, मसूर की दाल और बादाम को पीसकर दूध में मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

सिचुएशन नंबर -4
रंग खेलकर हथेलियां बिल्कुल पिंक हो गई हैं। ऑफिस जाने से पहले रंग छुड़ाने के लिए क्या कर सकती हूं?

उपाय: हाथों से रंग छुड़ाने के लिए कभी भी सीधा साबुन का इस्तेमाल न करें। इससे स्किन ड्राई हो सकती है। पहले कोई तेल या क्रीम लगाकर हाथों पर हल्की मसाज करें।

  • आटे में हल्दी, बेसन और तेल मिलाकर उबटन बना लें। इसे रंग छुड़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पेस्ट भी लगा सकते हैं।
  • रंग छुड़ाने के लिए हाथों को ज्यादा रगड़ें नहीं। इससे भी रूखापन होगा और दूसरी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम होंगी।
  • रंग छुड़ाने के बाद हाथों पर कोई तेल या मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • नाखून से रंग निकालने के लिए नींबू का रस एक बाउल में लें। उसमें नाखूनों को थोड़ी देर तक भिगोए रखें, फिर ब्रश से साफ करें।
  • होली है तो रंग और गुलाल के साथ मौज-मस्ती होगी ही। लेकिन यह मस्ती कई बार हमारे लिए परेशानियों को बढ़ा देती है। अब आपने हजारों खर्च कर बालों को हाइलाइट करवाया था। आप सबको चिल्ला-चिल्लाकर बता भी रही थीं कि मेरे बालों पर नहीं डालना।
  • बस इतना सुनने के बाद दोस्तों ने बालों को ही टारगेट बना लिया। इसी तरह बाहर सब रंग खेल रहे थे और कोई एक अंदर आ गया और उसके पीछे-पीछे पूरी मंडली। फिर क्या था चेहरे, बालों, फर्श और दीवार सब रंग-बिरंगी हो गई।
  • आज हम जरूरत की खबर में रंग छुड़ाने के कुछ उपाय बता रहे हैं, जिनसे आपका घर भी साफ रहेगा और होली के रंग में भंग भी नहीं पड़ेगा।
  • सिचुएशन नंबर -1
  • होली पर कपड़ों पर पक्का रंग चढ़ गया है, क्या करूं?
  • उपाय: होली पर रंग लगे कपड़ों को साफ करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं…
  • नेल पेंट रिमूवर: रूई में नेल पेंट रिमूवर लेकर उसे दाग वाली जगह पर रगड़ें। इसके बाद कपड़े को धो दें।
  • कॉर्न स्टार्च: कॉर्न स्टार्च में दूध को मिक्स करके एक पेस्ट बना लें। इसे दाग वाले कपड़े पर लगाकर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को ब्रश से रगड़कर साफ कर दें।
  • नींबू का रस: रंग लगे कपड़ों को नींबू के रस में कुछ देर भिगोकर रख दें। इसके बाद आधा कप नींबू का रस कपड़ों पर लगाकर साबुन से धो लें।
  • दही: रंग लगे कपड़े को दही में कुछ देर के लिए भिगो दें। इसके बाद दाग को रगड़कर धो दें।
  • बेकिंग सोडा: हल्के रंग के कपड़ों से रंग निकालने के लिए ब्लीच के साथ बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • टूथपेस्ट: रंग लगे कपड़े पर दाग वाली जगह बिना जेल वाला टूथपेस्ट लगा दें। टूथपेस्ट सूखने के बाद कपडे़ को साबुन से धो दें।
  • अल्कोहल: कपड़े में जिस जगह रंग लगा है वहां अल्कोहल की एक-दो बूंद डालकर रगड़कर धो लें। इसके बाद डिटर्जेंट से कपड़ा धो लें।
  • सिचुएशन नंबर- 2
  • मैंने कुछ समय पहले बाल गोल्डन हाइलाइट कराए थे। मगर होली का रंग चढ़ गया है। घर से बाहर जाने में भी अजीब लग रहा है। क्या कोई सॉल्यूशन है?
  • उपाय: अगर साफ पानी और शैम्पू से बाल धोने के बाद भी होली का रंग नही निकल रहा है तो कुछ घरेलु नुस्खे अपना सकते हैं।
  • इसके लिए तिल का तेल गर्म करके उसमें अंडे का सफेद हिस्सा मिला लें। इसे बालों पर लेप की तरह लगा लें। आधे घंटे बाद शैम्पू कर लें। इसके बाद नींबू को आधा कप गुलाब जल में मिला लें और इससे बालों को धो लें।
  • घर पर बने हेयर क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखा रीठा, आंवला और शिकाकाई लगभग एक लीटर पानी में रातभर भिगोकर रखें। अगले दिन पानी के आधा रह जाने तक हल्की आंच पर पकाएं। इसे छान लें और ठंडा होने पर इससे बालों को धोएं।
  • सिचुएशन नबंर – 3
  • होली पर पक्का रंग चेहरे लग गया है, निकल ही नहीं रहा है, क्या करूं?
  • जवाब: इन पांच उपायों को अपनाएंगे तो चेहरे से रंग आसानी से निकाल जाएंगे…
  • खीरे के रस में गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर इससे चेहरे को धोएं। इससे रंग निकल जाएगा और त्वचा में निखार आ जाएगा।
  • मूली के रस में दूध और बेसन मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे के अलावा शरीर के दूसरे अंगों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बेसन में नींबू और दूध मिलाकर लगाने से चेहरे से कलर निकल जाएगा।
  • दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं। इसमें मुलतानी मिट्टी और बादाम का तेल भी मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर कम से कम आधे घंटे के लिए लगाएं।
  • अगर चेहरे पर दाने हैं और रंग जम गया है तो संतरे के छिलके, मसूर की दाल और बादाम को पीसकर दूध में मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
  • सिचुएशन नंबर -4
  • रंग खेलकर हथेलियां बिल्कुल पिंक हो गई हैं। ऑफिस जाने से पहले रंग छुड़ाने के लिए क्या कर सकती हूं?
  • उपाय: हाथों से रंग छुड़ाने के लिए कभी भी सीधा साबुन का इस्तेमाल न करें। इससे स्किन ड्राई हो सकती है। पहले कोई तेल या क्रीम लगाकर हाथों पर हल्की मसाज करें।
  • आटे में हल्दी, बेसन और तेल मिलाकर उबटन बना लें। इसे रंग छुड़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पेस्ट भी लगा सकते हैं।
  • रंग छुड़ाने के लिए हाथों को ज्यादा रगड़ें नहीं। इससे भी रूखापन होगा और दूसरी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम होंगी।
  • रंग छुड़ाने के बाद हाथों पर कोई तेल या मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • नाखून से रंग निकालने के लिए नींबू का रस एक बाउल में लें। उसमें नाखूनों को थोड़ी देर तक भिगोए रखें, फिर ब्रश से साफ करें।
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 7 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x