देवी-देवताओं की तस्वीरें जलाने पर हंगामा : 2 हजार से ज्यादा लोगों ने किया चक्काजाम

KHABREN24 on March 10, 2023

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में धार्मिक पोस्टर फाड़कर जलाने पर मुहल्ले के करीब 2 हजार लोग सड़कों पर उतरकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बेकाबू होती भीड़ देखकर पुलिस ने 7 लड़कों को पकड़ा है। इसमें 5 नाबालिग हैं। स्थानीय लोगों का हंगामा शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक चलता रहा।

ये पूरी घटना रामनगर की है। यहां कुछ लोगों ने देवी-देवताओं के पोस्टर्स लगवाए थे। होलिका दहन के वक्त रात में कुछ बदमाश लड़कों ने इसे पहले फाड़ा और फिर होलिका में डालकर भाग गए। शुक्रवार को इसका CCTV फुटेज सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर फैला तो गुस्साए मुहल्ले के लोगों ने चक्का जाम कर दिया। गुढ़ियारी के राम नगर इलाके में करीब 3 घंटे तक बवाल हंगामा चलता रहा। हालात इस कदर बिगड़े की आस-पास के तीन थानों से फोर्स बुलवाई गई, पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त बल मंगवाया गया, एडिशनल एसपी, सीएसपी, डीएसपी आस-पास के थानेदार भीड़ को समझाते रहे मगर लोग नहीं मानें।

भीड़ को खदेड़ने पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

भीड़ को खदेड़ने पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

लाठीचार्ज के हालात बने
इस मामले में एकत्रित हुई भीड़ संदिग्ध लड़कों के घर जाने का प्रयास कर रही थी।लेकिन पुलिस इन्हें रोकती रही। भीड़ बेकाबू होती जा रही थी। इतने में मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने भीड़ पर लाठियां भांज दी। लोगों को खदेड़ा गया। मौके पर मौजूद मुहल्ले के कुछ लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस के अफसर लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर घरों के भीतर भेजने का प्रयास करते रहे। लाठियां भाजने से गुस्साए लोगों ने पुलिस से सवाल किए तो कहा गया कि किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंका है। ये बवाल करीब 30 मिनट चला।

धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज
पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस इस मामले में दर्ज किया है। अफसरों ने घंटों तक लाेगों को समझाया तब जाकर लोग सड़क से हटने को राजी हुए। भीड़ काे भरोसा दिलाया गया कि पोस्टर का अपमान करने वालों को पकड़ा जाएगा। इसके बाद अलग-अलग टीमों को इस कांड को अंजाम देने वाले लड़कों को पकड़ने में लगाया गया। CCTV फुटेज में चेहरे साफ नहीं थे। पुलिस काे स्थानीय स्तर पर भी कुछ इनपुट मिले हैं।

समीर और शाहिद खान

समीर और शाहिद खान

ये आरोपी पकड़े गए
इस केस में दिनभर पुलिस को आम लोगों की शिकायतें झेलनी पड़ी। कुछ घंटों बाद पोस्टर फाड़ने वाले 2 आरोपी युवक और इनके 5 नाबालिग साथियों को पकड़ा गया है। इनके खिलाफ थाने में धारा 295(क), 34 का अपराध रजिस्टर किया गया है। पकड़े गए युवकों में 19 साल का शाहिद खान और 18 साल का समीर शामिल हैं। ये सब राम नगर इलाके में रहते हैं।

पुलिस कर्मी गश्त करते रहे।

पुलिस कर्मी गश्त करते रहे।

200 पुलिसकर्मी करते रहे गश्त
गुढ़ियारी में अब सड़क पर भीड़ नहीं है, लेकिन गलियों में तनाव है। पुलिस की टीम लगातार इस इलाके में गश्त कर रही है। एडिशनल एसपी DC पटेल ने बताया कि पोस्टर को लेकर हुए इस विवाद में लोगों ने घेराव किया था, उन्हें समझाकर भेज दिया गया है। एहतियात के तौर पर फोर्स की तैनाती है। मामले में पकड़े गए युवकों से पूछताछ जारी है, नियमानुसार उचित कार्रवाई का भरोसा स्थानीय लोगों को दिया गया है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
4.8 4 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x