उमेश हत्याकांड के 5 शूटरों पर 5-5 लाख का इनाम:अतीक का करीबी बल्ली पंडित अरेस्ट; मर्डर से 5 दिन पहले हिस्ट्रीशीटर से मिली थी शाइस्ता

KHABREN24 on March 14, 2023
उमेश हत्याकांड के 5 शूटरों पर 5-5 लाख का इनाम:अतीक का करीबी बल्ली पंडित अरेस्ट; मर्डर से 5 दिन पहले हिस्ट्रीशीटर से मिली थी शाइस्ता

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल 5 शूटरों पर इनाम की राशि सोमवार रात पांच-पांच लाख रुपए कर दी गई। अभी तक यह ढाई-ढाई लाख थी। वहीं, माफिया अतीक अहमद के एक और करीबी बल्ली पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अतीक की फरार चल रही पत्नी शाइस्ता परवीन और शूटर साबिर अली तक पहुंचने के लिए उसे अरेस्ट किया है।

पुलिस के मुताबिक, उमेश हत्याकांड से 5 दिन पहले बल्ली से मिलने शाइस्ता उसके नीवा स्थित घर गई थी। 3 दिन पहले सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया था। इसमें बल्ली पंडित दिख रहा है। वहीं, शाइस्ता के साथ फरार शूटर साबिर भी दिख रहा है। साबिर वही शख्स है, जिसने कार में बैठे उमेश पाल के गनर को गोली मारी थी।

50 हजार था इनाम, फिर ढाई-ढाई लाख, अब पांच-पांच लाख
24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो गनर की हत्या में जिन 5 शूटरों की पहचान हुई है। उनमें अतीक का बेटा असद, शूटर गुडूड मुस्लिम, शूटर गुलाम, शूटर साबिर और शूटर अरमान हैं। हत्याकांड से जुड़े जो फुटेज पुलिस को मिले हैं। उसमें सभी का चेहरा दिख रहा है।

प्रयागराज पुलिस ने सभी शूटरों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। इनाम राशि को बढ़ाने के लिए शासन को लेटर लिखा गया था। इसके बाद DGP डीएस चौहान ने इनाम राशि बढ़ाकर ढाई-ढाई लाख रुपए कर दी थी। अब इसे पांच-पांच लाख रुपए कर दिया गया है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x