लंदन में इंडियन हाईकमीशन स्टाफ ने लहराया और बड़ा तिरंगा:खालिस्तानी समर्थकों को दिया जवाब; लंदन पुलिस ने रोका तो प्रदर्शनकारियों ने स्याही-अंडे फेंके

KHABREN24 on March 23, 2023

लंदन में खालिस्तान समर्थकों के बढ़ते विरोध के बीच इंडियन हाई-कमीशन की इमारत पर बुधवार को पहले से बड़ा तिरंगा फहराया गया। जब 22 मार्च को 2 हजार से ज्यादा खालिस्तानी समर्थक दोबारा इमारत के सामने आए तो हाई-कमीशन की टीम ने बिल्डिंग की छत पर खड़े होकर छत के किनारों को राष्ट्रीय ध्वज से ढंक दिया।

बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो पुलिस पर स्याही, पानी की बोतलें और अंडे फेंके। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बिल्डिंग से कुछ दूरी पर रोक दिया। पिछले हमले के बाद हाई-कमीशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारियों में से कई के हाथ में खालिस्तानी झंडे थे। इस घटना को लेकर ब्रिटिश विदेश मंत्री ने भरोसा जताया है कि वे उच्चायोग की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

भारतीय उच्चायोग के बाहर यूके पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

भारतीय उच्चायोग के बाहर यूके पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोले- भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाएंगे
ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवर्ली ने कहा है कि लंदन में इंडियन हाई-कमीशन के स्टाफ पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जांएगे। मैंने हाई-कमिश्नर विक्रम दोराईस्वामी के सामने अपनी बात रख दी है। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन जारी है और हम लंदन में इंडियन हाई-कमीशन और नई दिल्ली में भारत सरकार के संपर्क में हैं। हम मेट्रोपॉलिटन पुलिस की मदद से इंडियन हाई-कमीशन में सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं। यहां मौजूद स्टाफ की सुरक्षा के लिए जरूरी बदलाव किए जाएंगे।

बुधवार को हाई-कमीशन के सामने किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजात
रविवार को खालिस्तानियों ने यहां प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की थी और तिरंगा उतार दिया था। रविवार की घटना पर भारत ने सख्त विरोध जताया था। इसके बाद बुधवार को लंदन की मेट्रो पुलिस ने यहां सिक्योरिटी के सख्त इंतजाम किए। घुड़सवार पुलिस भी यहां नजर आई। हर जगह बैरिकेडिंग की गई। रविवार को लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर खालिस्तानियों के प्रदर्शन के दौरान सिक्योरिटी मौजूद नहीं थी। इससे अलगाववादियों के हौसले बुलंद हो गए थे। 

प्रदर्शनकारी बोले- हमें पंजाब में अपने परिवार की चिंता है
इनमें से कई लोगों ने कहा कि उन्हें पंजाब में अपने परिवार और दोस्तों की सुरक्षा की चिंता है। राज्य में इंटरनेट सेवा बंद कर ली गई है, ऐसे में हम अपने परिवार से बात नहीं कर पा रहे। वे पंजाब में इंटरनेट सुविधा बहाल करने की मांग कर रहे थे। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध का आयोजन फेडरेशन ऑफ सिख ऑर्गेनाइजेशन और ब्रिटेन के अलग-अलग सिख युवा समूहों की ओर से किया गया था।

कानूनी फर्म जायवाला एंड कंपनी के को-पार्टनर सरोश जायवाला ने लंदन में इंडियन हाईकमीशन पर हमले को अपराध बताया है। उन्होंने कहा कि हाईकमीशन की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। ब्रिटिश सरकार स्थिति पर कंट्रोल करने में ढिलाई बरत रही है। जिसने भारतीय ध्वज को उतारा था, वह अभी तक फरार है। हालांकि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्स्यूलेट के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में बुधवार को भारतीय कॉन्स्यूलेट के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान कॉन्स्यूलेट के आगे बड़ी संख्या में सिक्योरिटी तैनात रही। यूनिफॉर्म पहने पुलिस अफसर मौके पर मौजूद रहे और सड़कों को बैरिकैड लगाकर प्रदर्शनकारियों को कॉन्स्यूलेट में घुसने से रोका गया।

दरअसल, इससे पहले रविवार को यहां भी खालिस्तान समर्थक जुटे थे। इन लोगों ने स्प्रे पेंट्स से अमृतपाल को रिहा करो.. लिख दिया। इन लोगों ने कॉन्स्यूलेट के गेट्स तोड़ दिए। वहां खालिस्तान के झंडे लगा दिए थे। भारतीय अमेरिकियों ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में बुधवार को भारतीय कॉन्स्यूलेट के बाहर प्रदर्शन करते खालिस्तानी समर्थक।

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में बुधवार को भारतीय कॉन्स्यूलेट के बाहर प्रदर्शन करते खालिस्तानी समर्थक।

अमृतपाल सिंह को पंजाब में खालिस्तान मिशन के लिए तैयार किया गया था
खंडा पाकिस्तान में छिप कर बैठे BKI के प्रमुख सदस्य परमजीत सिंह पम्मा का खास है। पम्मा के आदेश पर खंडा ने अमृतपाल सिंह को पंजाब में खालिस्तान मिशन के लिए तैयार किया। इसके बाद जॉर्जिया में अमृतपाल की ट्रेनिंग हुई। अमृतपाल ने यहां सिख धर्म की जरूरी बातें सीखीं। अमृतपाल के भारत वापस आने पर सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उसे युवाओं में पॉपुलर किया गया।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x