भाजपा नेताओं ने की कोंग्रेसियों के कृत्य की निंदा, साथ ही दी प्रशासन को चेतावनी

KHABREN24 on March 25, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता चले जाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता या कहे कांग्रेस के गुंडो द्वारा अचानक भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर के सामने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के पोस्टर पर कालिख फेंकी गई। हद पार तब हो गयी जब उनके द्वारा भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट, गाली गलौच खुले आम किया गया।
इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता को चोटे आई है।
कल शाम को दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल के सेक्टर 5 स्थित आवास के बाहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा रायपुर की घटना की पुनरावृत्ति की गई। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द के लिए प्रधानमंत्री जी को जिम्मेदार मानकर युवा कांग्रेस के लोगो ने उनके बार में भी अमर्यादित नारेबाजी की गई! पुतला भी फूंका गया! कांग्रेसी आगे नहीं बढ़ सके!

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के सजग विरोध के फल स्वरूप इनकी यह योजना सफल नही हो पाई।।+

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ब्रजेश बिचपुरिया ने प्रेस के माध्यम से कहा की समस्त कांग्रेस द्वारा रायपुर और सांसद निवास पर हुई दोनो घटनाओं की निंदा करता हूं साथ ही भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसी ओझी राजनीति व कृत्य की घोर भर्त्सना करता है।

साथ ही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अमित मिश्रा जी ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय मंदिर के समान है! और रायपुर भाजपा कार्यालय पर कांग्रेसियों का अचानक हमला करना, पुतला दहन और कालिख फेंकने की घटना घोर निंदनीय है!

ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुई। तो प्रशासन जिम्मेदार होगी। युवा मोर्चा का एक एक कार्य कर्ता कमल फूल के लिए कांग्रेस के दमन को झेलने तैयार है।।

सांसद निवास पर कांग्रेसियों द्वारा की गई घटना के विरोध करने वालो में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला महामंत्री विशालदीप नायर, व रितेश सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रशिक्षण नीतेश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल परिहार, रोहन सिंह, मयंक गुप्ता, राजा ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष राहुल भोसले, सौरभ जायसवाल, जितेंद्र साहू, विशाल शाही, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, जिला मंत्री सौरभ चैटर्जी, हर्षल यादव, मिडिया प्रभारी नीरज तिवारी, प्रचार प्रसार प्रमुख निखिल सोनी, चंदन यादव, स्वाध्याय मंडल प्रमुख उमाकांत साहू, बिरजू चौधरी, प्रशिक्षण प्रमुख अंकित यादव, अरविंद सिंह, कार्यालय प्रभारी उमाकांत साहू, सोशल मीडिया प्रभारी अरुण उपाध्याय, जयंत शर्मा, मोरध्वज वर्मा, भूपेश द्विवेदी, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, सृष्टिसेन गुप्ता, रखी शुक्ला, कंवलजीत कौर, सहित भाजयुमो कैम्प मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, जामुल अध्यक्ष सोनू यादव, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष सी एच प्रशांत मौजूद थे |

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x