दुर्ग जिले में कोविड के 4 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। चारों मरीजों की पुष्टि RT-PCR टेस्ट के बाद खुद CMHO दुर्ग डॉ. जेपी मेश्राम ने की है। इनमें इसमें 20 से 70 वर्ष की तीन महिला और एक पुरूष मरीज मिले हैं। सभी दुर्ग जिले के मीलपारा, सेक्टर-10 भिलाई, ननकट्ठी एवं बोरसीभाठा के रहने वाले हैं।
CMHO जेपी मेश्राम ने जिले के नोडल अधिकारी को सभी मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री निकालने के भी निर्देश दिए थे, जिसमें पता चला है कि, 1 मरीज दिल्ली से लौटा है। जबकि अन्य 3 की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
दुर्ग में चार कोरोना पॉजिटिव सैंपल मिले हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मूड पर है।
डॉक्टरों का कहना है कि जिस मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है उसमें कोविड के लक्षण पाए गए हैं। वहीं अन्य तीन मरीजों में ऐसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं। बोरसीभाठा, ननकट्ठी एवं मीलपारा निवासी मरीजों की 24 मार्च को RT-PCR जांच की गई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में घर पर ही उपचार ले रहे हैं।
चारों मरीज ले चुके हैं वैक्सीन की डोज
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जितने भी कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उन सभी का वैक्सीनेशन हो चुका है। उनकी RT-PCR रिपोर्ट तो पॉजिटिव आई है। लेकिन उनके अंदर कोविड संबंधी दूसरे लक्षण नहीं हैं। एक पॉजिटिव व्यक्ति सेक्टर-10 भिलाई निवासी है। जिसने सर्दी, खांसी की तकलीफ की वजह से अपनी जांच कराई थी। उसकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। वो 7 दिन पहले ही दिल्ली से भिलाई आया है। फिलहाल उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।
आसपास के लोगों की ली गई सैंपलिंग
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीज व उनके घर के आस-पास के लोगों का सैम्पल कलेक्ट किया है। संकमित मरीजों का जिनोमिक सीक्वेंसिग के लिए सैम्पल एम्स रायपुर भेजा जा रहा है।
देश में 24 घंटों में कोरोना के 1590 नए मरीज मिले। ये पिछले 146 दिनों में सबसे ज्यादा हैं। देश में एक्टिव मामले बढ़कर 8 हजार 601 हो गए हैं। शुक्रवार को कोरोना से 6 मौतें भी हुईं। इनमें से 3 महाराष्ट्र और 1-1 मौत कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड में हुई।