वाराणसी आ रही इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:बेंगलुरु से टेकऑफ करने बाद आई तकनीकी खराबी; 137 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से किया रवाना

KHABREN24 on April 4, 2023

बेंगलुरु से वाराणसी के लिए आ रहे विमान की तेलंगाना शमशाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो की बेंगलुरु से वाराणसी जा रही फ्लाइट (6E897) में कुछ तकनीकी खराबी के बाद यह फैसला लेना पड़ा है। इस विमान में 137 यात्री सवार हैं। इन विमान यात्रियों को दूसरे विमान से वाराणसी रवाना कर दिया गया है। विमान में किस तरह की समस्या आई है, एयरलाइंस ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है।

यह तस्वीर एक विमान यात्री ने खींची है। शमशाबाद में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया गया।

यह तस्वीर एक विमान यात्री ने खींची है। शमशाबाद में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया गया।

सभी यात्री सुरक्षित हैं

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु से टेकऑफ करने के करीब 5 मिनट बाद ही विमान में तकनीकी खामी आ गई थी। इस वजह से करीब 544 किलोमीटर दूर हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर आपात लैंडिग करानी पड़ी। करीब 16 मिनट के बाद दूसरी फ्लाइट में यात्रियों को शिफ्ट किया गया। नागरिक विमानन महानिदेशालय ने एक बयान जारी कर यह सूचना दी है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x