श्रीशंकराचार्य हॉस्पिटल की नर्स ने लगाई फांसी:हॉस्टल के कमरे में रोशनदान से लटकती दिखी लाश, पुलिस जांच में जुटी

KHABREN24 on April 5, 2023

श्री शंकराचार्य मेंडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत एक नर्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नर्स का नाम गामिनी सिंह (27 साल) बताया जा रहा है। वो खैरागढ़ क्षेत्र की रहने वाली थी। वो कॉलेज कैंपस में ही हस्टल में रहती थी। सुबह 7 बजे उसकी रूम पार्टनर अपनी शिफ्ट में ड्यूटी गई थी। जब वो दोपहर 3 बजे वापस हॉस्टल लौटी तो गामिनी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसने बगल से देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी हॉस्पिटल व हॉस्टल प्रबंधन को दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा कि नर्स ने दुपट्टा से फंदा बनाकर रोशनदान के सहारे फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x