राहुल को सजा देने वाले की जीभ काट लेंगे:तमिलनाडु के कांग्रेस नेता ने सूरत कोर्ट के जज को धमकी दी, केस दर्ज

KHABREN24 on April 8, 2023

‘तमिलनाडु में जब हम सत्ता में आएंगे तब राहुल गांधी के खिलाफ फैसला देने वाले जज की जीभ काट लेंगे।’ तमिलनाडु कांग्रेस के एक नेता मणिकंदन का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार को उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मणिकंदन तमिलनाडु के डिंडिगुल जिले के पार्टी अध्यक्ष हैं। उन्होंने 6 अप्रैल को पार्टी के एक विरोध-प्रदर्शन में ये धमकी दी थी।

मणिकंदन ने कहा, ‘जज किसके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं?… जिन्होंने हमें आजादी दिलाई?… हमारे नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए आंदोलन के कारण जज आजादी से अपने फैसले सुना पा रहे हैं।’ मणिकंदन ने कहा, ‘आप सोच रहे हैं कि लोग चुप हैं, लेकिन वो ऑब्जर्व कर रहे हैं। लोग साथ आ रहे हैं। लोग जल्द ही भाजपा को उखाड़ कर देश के बाहर फेंक देंगे’।

AIADMK सदस्य निर्मल कुमार ने मणिकंदन का यह वीडियो शेयर किया था।

AIADMK सदस्य निर्मल कुमार ने मणिकंदन का यह वीडियो शेयर किया था।

भाजपा ने कहा- राहुल की जवाबदेही तय हो
मणिकंदन के बयान को लेकर भाजपा IT सेल के चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- ‘कांग्रेस नेता की तरफ से न्यायपालिका को धमकी देने के मामले में राहुल गांधी की जवाबदेही तय की जानी चाहिए’। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, राहुल गांधी को सजा हुई है तो इसके लिए उन्हें आत्मावलोकन करना चाहिए, सजा उनके कृत्य के कारण हुई है, इसमें भाजपा कहां से आती है?

आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x