अप्रैल में सुहाने मौसम के बाद अब उमस की बारी आ गई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार रविवार से इसकी शुरूआत हो रही है। 14 से 20 मार्च के बीच अप्रैल की गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। इस बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। पिछले साल यह 43.6 डिग्री तक गया था। इस साल शुरुआत में बारिश होने कारण तापमान गिरा अब बढ़ना शुरू हुआ है। पांच दिन पहले तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से काफी नीचे पहुंच गया था।
रविवार से हर अगले दिन इसमें बढ़त होती जानी है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री मिला है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान बढ़ने के कारण जिले में निम्न दबाव की स्थिति बनेगी। उस दशा में हल्की बूंदा-बांदी भी होते रहनी है। इन सबके बावजूद मौसम का मिजाज निरंतर गर्म होते जाना तय है।
खाड़ी से नमी निम्न स्तर पर
बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी आने का सिलसिला जारी है। वह भी काफी निम्न स्तर पर आ रही है, इसलिए तेज हवा के साथ बारिश होते रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों अनुसार निम्न दाब के कारण तमिलनाडु के ऊपर एक द्रोणिका बनना बताया जा रहा है। इसी की वजह आगे 15 अप्रैल से बारिश होने की संभावना है।
रायपुर 2 डिग्री अधिक है गर्म
कोयले की अधिक खपत वाला प्लांट भिलाई में लगा है। लेकिन इसका असर रायपुर में होता है। क्योंकि प्लांट जिले के पूर्व दिशा में है और अप्रैल में हवा का रूख उत्तर-पश्चिम होता है। ऐसे में रायपुर के मौसम पर उसका असर होता है। जिले के मौसम पर प्लांट की हीट बहुत असर नहीं डालती है। इसीलिए दुर्ग रायपुर से थोड़ा ठंडा रहता है।