वाराणसी नगर निगम चुनाव में 16.11 लाख वोटर मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की किस्मत का करेंगे फैसला, 7.48 लाख महिलाएं निभाएंगी निर्णायक भूमिका

KHABREN24 on April 11, 2023

वाराणसी: निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस बार 16.11 लाख मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें 7.48 लाख महिला मतदाता निर्णायक होंगी। काफी दिनों से चुनाव की तैयारी में जुटे संभावित उम्मीदवार विकास के तमाम वादों के साथ ही आधी आबादी को भी अपने पाले में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में इस बार अच्छी-खासी तादाद में नए मतदाताओं के नाम नामावली में शामिल किए गए हैं। ऐसे में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 11 हजार 490 हो गई है।

दशाश्वमेध जोन में कुल 349481 मतदाता हैं। इसमें 191547 पुरुष और 157934 महिलाएं हैं

इसी प्रकार भेलूपुर में कुल 392518 मतदाताओं में 205075 पुरुष और 187443 महिला मतदाता हैं

आदमपुर में 269511 मतदाताओं में 146109 पुरुष और 123402 महिलाएं हैं। कोतवाली में 112173 मतदाताओं में 60237 पुरुष और 51939 महिलाएं, वरुणापार में 487804 मतदाताओं में 260391 पुरुष और 227413 महिलाएं हैं। नगर पंचायत गंगापुर में 6728 मतदाताओं में 3600 पुरुष और 3273 महिलाएं हैं

115 संवेदनशील व 45 अतिसंवेदन शील

नगर निकाय चुनाव के लिए वाराणसी में कुल 368 मतदान केंद्र और 1325 बूथ बनाए जाएंगे। इसमें 115 बूथ संवेदनशील और 45 अतिसंवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। 17 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में शामिल हैं। इन बूथों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

34 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
नगर निगम के 100 वार्डों में सर्वाधिक 34 आधी आबादी के लिए आरक्षित हैं। इसमें महिला के 21, अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए नौ पद आरक्षित हैं। एक पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए पांच, पिछड़ा वर्ग के लिए 18 और 43 वार्ड अनारक्षित हैं। गंगापुर नगर पंचायत में पांच वार्ड सामान्य, अनुसूचित जाति महिला, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए एक-एक व महिला के लिए दो पद आरक्षित हैं।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x