भारत-पाक मैच के बाद देर रात बवाल

KHABREN24 on September 5, 2022
भारत-पाक मैच के बाद  देर रात बवाल

varanasi breaking

भारत-पाक मैच के बाद आपस में हुई कहासुनी के बाद बीएचयू में रविवार की देर रात बवाल हो गया। लाल बहादुर शास्त्री और बिरला छात्रावास के छात्रों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें पांच से अधिक छात्रों के घायल होने की सूचना है जिन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के बताए गए हैं। इस घटना को लेकर लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के दर्जनों छात्र हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चीफ प्राक्टर अफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। देर रात तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
बताया जाता है कि पिछले दिनों भारत व पाक मैच में भारत की जीत पर बीएचयू के छात्रों ने जश्न मनाया था। रविवार को मैच में भारतीय टीम की हार के बाद किसी ने व्यंग बोल दिया। बस इसी बात को लेकर विवाद हो गया जो मारपीट में तब्दील हो गई। हालांकि छात्र इसके और भी कारण बता रहे हैं। विवाद तो बाहर हुआ लेकिन बात हास्टल तक पहुंच गई। लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के छात्रों का आरोप है कि बिरला के छात्रों ने हॉस्टल में घुसकर मारपीट कर उनके साथियों को घायल कर दिया है।
इनमें कुछ छात्र गंभीर रूप से घायल हैं।

आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
5 3 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Positive SSL