
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसके साथ ही माओवादियों ने एक वाहन को भी बम से उड़ा दिया है। कुछ जवानों के शहीद होने की खबर निकल कर सामने आ रही है। फिलहाल इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि, जवानों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ नक्सली भी घायल हैं। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।
यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…