भाजयुमो भिलाई में जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में अस्पताल में व्यापत अनियमितताओं के विरोध में जिलाधिश को सौपा ज्ञापन

KHABREN24 on May 10, 2023


.

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व मे दुर्ग-भिलाई के निजी व शासकीय अस्पताल में व्यापत अनियमितताओं के विरोध में जिलाधिश महोदय से मिलकर ज्ञापन सौपकर मांग की गई है कि ऐसे लोगा पर मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाए।

विदित है कि ,2 दिन पूर्व शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी में नवजात शिशु की इलाज के अभाव में मृत्यु हो गई थी। इसके पूर्व भी कल अस्पताल लाल बहादुर शासकीय अस्पताल सुपेला मे गर्भवती महिला की मृत्यु अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हुई थी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा का कहना है कि एक समय था जब जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, सेक्टर-9 को मध्यभारत का अच्छा अस्पताल माना जाता था । पर आज की स्थिति विपरीत है।

किन्तु विगत 3 वर्षों में भिलाई दुर्ग के अस्पतालों में सिर्फ पूंजीपतिया के ही इलाज हो रह है। डॉक्टरों व प्रबंधन की लापरवाही से मरीज जान गवाँ रहे है।निजी व शा.अस्पतालों दोनो मे ही लापरवाहिया चरम सीमा मे है।

हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिलाधीश महोदय जी अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल को जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन देकर दोषियों पर अपराध दर्ज कर कड़ी कार्यवाई की मांग करते हो साथ ही परिजनों को मुआवजा दिया जाये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा महामंत्री विशाल दीप नायर, रितेश सिंह ठाकुर प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष यादव, विक्की सोनी, मयंक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल, विशाल शाही, जिला कोषाध्यक्ष् मोनिष् काले, जिला मंत्री हर्षल यादव, सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख चंदन यादव,जिला सोशल मीडिया भूपेश द्विवेदी, मोरजद्वज वर्मा, सुमित द्विवेदी, दीपक, स्वधाय मंडल सयोजक युवा मोर्चा पी राज,सतीश दुबे, कन्या शक्ति सयोजिका संस्कृति वर्मा,प्रशिक्षण प्रमुख अंकित यादव वैशाली नगर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष विनय सेन,पूरब मंडल भाजयुमो अध्यक्ष मनोज मेश्राम, सुपेला मंडल भाजयुमो अध्यक्ष मनीष कुमार, खुर्सिपार महामंत्री विनय मणिकपुरी,

गोलू यादव, हर्षित राजपूत, कृष्णा द्विवेदी आशीष दुबे, दुष्यंत, समीर अग्रवाल, अभय चीवि, पूनमचंद सपहा, सहित सैकडो युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जानकारी युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Inline Feedbacks
View all comments
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x