1 साल में 50 बच्चे चोरी:CCTV से गिरोह पकड़ा गया​​; राजस्थान-बिहार में 2 से 5 लाख में बेचते थे; जितना सुंदर उतना ज्यादा पैसा

KHABREN24 on May 24, 2023

वाराणसी और उसके आस-पास के जिलों से 1 साल में 50 से ज्यादा बच्चे चोरी हुए हैं। इन बच्चों को 2 से 5 लाख रुपए में बिहार, झारखंड और राजस्थान में बेच दिया गया। यह खुलासा वाराणसी पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह पकड़कर किया है। अब जिन बच्चों को बेचा गया। पुलिस उन्हें रिकवर करने में लग गई है।

पूछताछ में सामने आया कि इनके टारगेट पर फुटपाथ पर सोने वाले परिवार होते थे। सोती हुई महिलाओं के पास से बच्चा उठा ले जाते थे। वजह है कि ये लोग जल्दी थाने में शिकायत नहीं करते हैं। अगर, करते भी हैं तो इनकी सुनवाई थाने में होती नहीं।

यही नहीं, ये लोग मेला या व्यस्त बाजार से भी बच्चे चोरी करते थे। किसी को शक न हो, इसलिए गिरोह में 3 महिलाएं भी शामिल थीं। पकड़े गए सभी लोग राजस्थान और झारखंड के रहने वाले हैं।

अब चलते है सबसे पहले घटनाक्रम के खुलासे की तरफ, जहां पुलिस को 50 बच्चों को वाराणसी से चोरी किए जाने का पता चला…

ये वाराणसी के रवींद्रपुरी का 7 दिन पुराना CCTV है, जिसकी मदद से पूरा गिरोह पकड़ा गया।

7 दिन पहले बच्चा चोरी का CCTV में दिखा था गिरोह का संतोष
पुलिस को 7 दिन पहले एक CCTV मिला था। ये रवींद्रपुरी स्थित रामचंद्र शुक्ल चौराहा की थी। इसमें फुटपाथ पर सो रहे एक दंपती के बीच से बच्चे को उठाते हुए 2 लड़के दिखते हैं। यहां से पुलिस की जांच शुरू होती है। दिख रहे एक लड़के की पहचान संतोष के रूप में होती है। वह शिवदासपुर सिंदुरिया पोखरी में रहने वाला था। एक टीम ने छापामारी करके उसको उठा लिया।

गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि बच्चा चोर गिरोह में 10 सदस्य हैं। उनका टारगेट एरिया वाराणसी और उसके आस-पास का क्षेत्र है। भेलूपुर, कैंट, लंका थाना में केस दर्ज किए गए। तीनों थानों की पुलिस पड़ताल में जुट गई। सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिशों के बीच तीन बच्चों की बरामदगी भी की। गिरोह की तीन महिलाओं समेत 10 लोगों को भेलूपुर से गिरफ्तार किए गए।

विजुअल में दिख रही महिलाएं बच्चा चोर गिरोह में शामिल हैं। उन्हें जेल भेजा गया है।

बिहार, झारखंड पहुंचे बच्चों के बारे में गिरोह को नहीं पता
पूछताछ में पता चला कि वाराणसी और आसपास के इलाकों से अब तक 50 से ज्यादा बच्चों का अपहरण कर बाहर बेचा गया है। बिहार, झारखंड और राजस्थान के एजेंट को बच्चा देने के बाद इन लोगों को 2 से 5 लाख रुपए तक मिल जाते थे। उन्होंने बताया कि हमें नहीं पता कि इसके बाद बच्चों का क्या किया जाता था। ऐसा माना जा रहा है कि ये गिरोह निसंतान दंपतियों को बच्चा बेचते थे। पुलिस ने बिहार और झारखंड पुलिस से बच्चों का रिकॉर्ड साझा किया है।

बच्चा दिखता कैसा है…इससे तय होती थी कीमत
संतोष ने बताया कि अमीर लोगों के बच्चों को हम नहीं पकड़ते थे, क्योंकि तब पकड़े जाने की संभावना रहती है। इसलिए सड़क किनारे सोने वाले, गरीब लोगों के बच्चों को टारगेट पर रखते थे। जिससे मामला तूल नहीं पकड़ता था। यही नहीं, बच्चे की सुंदरता से ही उसकी कीमत तय करती है।

पुलिस ने गुडवर्क करके बच्चा चोरी करने वालों को सामने लाए।

बच्चों की बरामदगी को टीमें रवाना
पुलिस ने रवींद्रपुरी स्थित रामचंद्र शुक्ल चौराहा से चार साल, नगवां स्थित एक मकान से पांच माह की बच्ची सहित 3 को बरामद किया है। इस गिरोह के सदस्यों के बताए पतों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों की दबिश जारी है। गठित पुलिस टीमें झारखंड, राजस्थान, गुजरात और यूपी के विभिन्न स्थानों पर बच्चा चोरी से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी और बच्चों की बरामदगी के लिए भेजी गई हैं।

टीम को 1 लाख का इनाम
पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बच्चा चोरी के संदिग्धों को पकड़ने में शामिल पूरी टीम की सराहना की है। एक लाख रुपए पुरस्कार की घोषणा की। पुलिस टीम ने एक वीडियो के बाद लगातार तलाश करके बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री के लिए संबंधित जिलों से जानकारी की जा रही है।

ज्यादातर राजस्थान, झारखंड के लोग गिरोह में शामिल

  • मनीष जैन निवासी प्रताप नगर सांगानेर जयपुर राजस्थान।
  • महेश राणा निवासी तसोडीह सरिया जिला गिरीडीह, झारखंड।
  • मुकेश पंडित निवासी डेडोकला बरकठा हजारीबाग झारखंड।
  • विनय मिश्रा निवासी शिवदासपुर थाना मण्डुआडीह।
  • महेश राणा निवासी इन्दवाबस्ती पोस्ट- झुमरी तलईया झारखंड।
  • शिखा देवी निवासी मंडुवाडीह वाराणसी।
  • सुनीता देवी ग्राम करनाडीह सरिया जिला गिरीडीह झारखंड।
  • संतोष कुमार गुप्ता निवासी शिवदासपुर सिंदुरिया पोखरी।
  • यशोदा पंडित देवी निवास बेड़ोकला थाना भरकट्टा झारखंड।
  • भवर लाल निवासी माता जी का चौक बरोदा भीलवाड़ा राजस्थान।

बच्चा चोरी की यह खबर भी पढ़ें

वाराणसी में बच्चा चोरी का VIDEO:कार से आए 2 युवक, मां-बाप के बीच से उठा

वाराणसी से बच्चा चोरी करने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि 4 साल का बच्चा अपने माता-पिता के साथ रोड के किनारे सो रहा था। वह दोनों के बीच में लेटा था। आधी रात 2 युवक कार से आते हैं। दोनों दबे पांव बच्चे के पास पहुंचते हैं।

उधर-इधर देखते हैं। फिर एक युवक बच्चे का हाथ उसकी मां के ऊपर से हटा देता है। वह बच्चे का एक हाथ और एक पैर पकड़कर उसको उठा लेता है और अपने साथ ले जाता है। दूसरा युवक भी उसके पीछे चला जाता है।

मथुरा स्टेशन से 7 महीने का बच्चा चोरी, VIDEO: मां के बगल में सो रहा था, सुबह 4.20 बजे सफेद शर्ट में आया युवक उठाकर ले गया

मथुरा रेलवे स्टेशन से 7 महीने का बच्चा चोरी हो गया। वह प्लेटफार्म पर मां के बगल में सो रहा था। तड़के 4.20 बजे सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट पहने एक युवक आया। वहां थोड़ी देर प्लेटफार्म पर टहलता रहा। इसके बाद मां को हाथ से हिलाकर देखा। कंफर्म होने पर की मां सो रही है।इसके बाद वह चुपचाप बच्चे को उठाकर कई कदम धीरे-धीरे चला। जैसे ही कुछ कदम आगे बढ़ा। भागकर स्टेशन के बाहर निकल गया। बच्चा चोर की पूरी हरकत CCTV में कैद हो गई। युवक स्टेशन के बाहर भी जाते दिखाई दे रहा है। घटना प्लेटफार्म नंबर 8-9 की बुधवार तड़के की है।सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब था। 

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x