प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या आ रहे हैं। पीएम यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या धाम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का इनॉगरेशन करेंगे। दोनों जगहों को रामकथा थीम पर सजाया गया है। पीएम इसके अलावा, 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। पीएम अयोध्या में 8KM लंबा रोड शो भी करेंगे।
रोड शो के दौरान 51 जगहों पर पीएम का स्वागत होगा। 12 जगहों पर संत-महंत और 23 संस्कृत विद्यालयों के 1895 वैदिक छात्र वेद मंत्र और शंख ध्वनि से स्वागत करेंगे। ड्रोन से शहर की निगरानी की जा रही है। पूरे शहर को सजाया गया है।
पीएम सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। मोदी तीसरी बार राम नगरी आ रहे हैं। पहली बार वह 5 अगस्त, 2020 को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए थे। इसके बाद 23 अक्टूबर, 2022 को दीपोत्सव में हिस्सा लिया था।
3 तस्वीरों में देखिए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट…
यह महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का एंट्री गेट है। इसे फूलों से सजाया गया है।
एयरपोर्ट पर भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का चित्रण किया गया है।
एक वॉल महाबली हनुमान को भी समर्पित है। इसमें हनुमान जी के जन्म से उनके अयोध्या आने तक का चित्रण है।
अब पढ़िए एयरपोर्ट से जुड़ी अहम जानकारी…
एयरपोर्ट का निर्माण राम मंदिर के तर्ज पर ही किया गया है।
35 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम
मोदी शनिवार को करीब साढ़े 11 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर बोइंग 737 से लैंड करेंगे। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का इनॉगरेशन करेंगे। फिर एयरपोर्ट के सामने 35 मिनट की जनसभा करेंगे। कार्यक्रम के लिए 100 फीट लंबा और 25 फीट चौड़ा मंच बनाया गया है। मंच पर पीएम मोदी सहित 13 लोग मौजूद रहेंगे।
इनमें सीएम योगी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,अश्विनी वैष्णव सहित कुल 3 केंद्रीय मंत्री, सांसद लल्लू सिंह और विधायक वेद प्रकाश गुप्त आदि शामिल हैं। जनसभा में करीब 3 लाख लोग शामिल होंगे।
इसके बाद वे राष्ट्रीय मार्ग-27 होकर साकेत पेट्रोल पंप पहुचेंगे। यहां से उनके रोड शो शुरू होगा। पीएम लता चौक, तुलसी उद्यान, डाकखाना मोड़, हनुमानगढ़ी चौराहा, टेढ़ी बाजार होकर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही दूसरे चरण का शिलान्यास करेंगे।
अब देखिए PM के रोड़ शो की तैयारियों की झलक…
लता मंगेशकर चौक को फूलों और भगवा झंडे से सजाया गया है।
51 जगहों पर होगा पीएम का स्वागत
जनसभा के बाद पीएम एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक करीब 8KM लंबा रोड शो निकालेंगे। जिस रुट से पीएम रोड शो करेंगे, उसे फूलों से सजाया गया है। यहां पड़ने वाले सभी चौराहों पर स्वागत द्वार बनाया गया है।
स्वागत द्वार को बंदनवार (झालर) भगवा और सफेद रंग की पट्टियों से सजाया गया है। थाईलैंड, कोलकाता, उत्तराखंड, दिल्ली, से फूल मंगाए गए हैं। इसके अलावा 51 जगहों पर पीएम का स्वागत और पुष्प वर्षा होगी। इसमें 12 जगहों पर संत-महंत उनका स्वागत करेंगे।
अब देखिए अयोध्या रेलवे स्टेशन की तस्वीरें…
25 एकड़ की भूमि में बने अयोध्या रेलवे स्टेशन को उद्घाटन से पहले सजाया गया है।
रेलवे स्टेशन के भवन को राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। जो इसकी शोभा को बढ़ा रहे।
रेलवे स्टेशन के बाहर महिलाएं पीएम मोदी की तस्वीर के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं।
अब अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की अहम जानकारी…
6 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
अयोध्या धाम जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस खड़ी है। पीएम इसे हरी झंडी दिखाएंगे।
पीएम दो अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। जिस रुट से पीएम रोड शो करेंगे, उसे फूलों से सजाया गया है। यहां पड़ने वाले सभी चौराहों पर स्वागत द्वार बनाया गया है। स्वागत द्वार को बंदनवार (झालर) भगवा और सफेद रंग की पट्टियों से सजाया गया है। थाईलैंड, कोलकाता, उत्तराखंड, दिल्ली, से फूल मंगाए गए हैं।
इसके अलावा 51 जगहों पर पीएम का स्वागत और पुष्षवर्षा होगी। इसमें 12 जगहों पर संत-महंत उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद 2 बजकर 5 मिनट पर PM अयोध्या से रवाना हो जाएंगे। PM के रामलला के दरबार और हनुमानगढ़ी जाने की अब तक कोई सूचना या संकेत सामने नहीं आया है।