वाराणसी की देव दीपावली 15 नवंबर को आयोजित की जाएगी। वाराणसी के सभी घाटों पर प्रशासन और समिति मिलकर 21 लाख से ज्यादा दीये जलाएंगे। प्रशासन की तरफ से 11 लाख मिट्टी और 1 लाख दीये गोबर के होंगे।
वहीं देव दीपावली महासमिति के तरफ से कुल 10 लाख दीप जलाए जाएंगे। चेतसिंह घाट पर लेजर शो और काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने क्रेकर शो का आयोजन किया जाएगा।
काशी में 15 नवंबर को देव दीपावली का उत्सव मनाया जायेगा।
घाट की साफ सफाई को लेकर कमिश्नर को दिया ज्ञापन देव दीपावली महासमिति आचार्य वागीश दत्त मिश्र ने कहा- कार्तिक मास शुरू होने के बाद भी घाटों पर जमा मिट्टी की साफ सफाई, गंगा में सीवर का गिरना, घाटों पर अंधेरा विद्यमान है, जिससे श्रद्धालुओं को गंगा स्रान एवं दर्शन पूजन में अत्यंत असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
आगामी दिनों में काली पूजा ,दीपावली, भैया दूज , छठ पर्व के साथ ही काशी का सबसे बड़ा महापर्व देव दीपावली का आयोजन 15 नवंबर को होने वाला है ऐसे में घाटों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त नहीं किया गया तो बहुत परेशानी बढ़ सकती है दुर्घटना हो सकती है।
देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष वागीश दत्त मिश्र।
घाट के सीढ़ियों पर नहीं होगी सजावट देव दीपावली महासमिति आचार्य वागीश दत्त मिश्र ने बताया कि – इस बार देव दीपावली को पुराने स्वरूप में मनाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि हमने जिला प्रशासन के सामने अपना एक पक्ष रखा है कि घाटों के सीढ़ियों पर झालर से सजावट ना किया जाए। जो दीपावली पर ज्यादा से ज्यादा दीप जलाया जाए। जिससे देव दीपावली का पुराना स्वरूप निकलकर सामने आए।
75 कुंडों पर जलेगा दीप वागीश दत्त मिश्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वाराणसी के कुल 75 कुंडों को दीपों से सजाया जायेगा। इसके लिए विभिन्न संस्था के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। तो वहीं कुछ ऐसे भी कुंड है जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा उसे सजाया जाएगा उसमें समिति एवं प्रशासन की पूरी सहभागिता रहेगी।
देव दीपावली महासमिति ने मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन।
5 थीम पर अलग-अलग घाटों पर होगा भव्य आयोजन देव दीपावली महासमिति आचार्य वागीश दत्त मिश्र कहां की देव दीपावली काशी के समस्त कार्यक्रमों में विशेष कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा को हर वर्ष मनाई जाती है। इस आयोजन के दिन पूरा गंगा घाट दुल्हन की तरह सजा होता है। इस बार पांच अलग अलग थीम पर वाराणसी के घाटों पर रंगोली और पोस्ट लगाएं जायेंगे।
काशी के गंगा घाट लाइटों एवं दीपों से जगमग रहेंगे।
इस बार देव दीपावली पर क्या है खास