प्रयागराज से पूरे देश को स्वच्छता का संदेश:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संगम क्षेत्र से करेंगे स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की शुरुआत

KHABREN24 on October 1, 2022
प्रयागराज से पूरे देश को स्वच्छता का संदेश:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संगम क्षेत्र से करेंगे स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की शुरुआत

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार यानी आज प्रयागराज आकर स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की शुरुआत करेंगे। एक बार फिर से पूरे देश को स्वच्छता का संदेश देंगे। कचरा निस्तारण में अव्वल रहे प्रयागराज के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। वह यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज और संगम स्थित किला घाट से राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह स्वच्छता प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र भी देंगे।

एक करोड़ किग्रा प्लास्टिक कचरा का होगा निस्तारण
आज से शुरू होने वाला स्वच्छता अभियान पूरे एक साल तक चलेगा। इस अभियान के दौरान पूरे साल में एक करोड़ किग्रा प्लास्टिक कचरा निस्तारित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं इस अभियान के तहत 31 अक्टूबर तक 75 लाख किग्रा प्लास्टिक कचरा निस्तारित होगा। यह अभियान देश के 744 जिलों के छह लाख गांवों में चलेगा। बता दें कि 2021 में भी पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उस वक्त भी इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की थी।

2021 में भी केंद्रीय मंत्री ने की थी स्वच्छता अभियान की शुरुआत।

2021 में भी केंद्रीय मंत्री ने की थी स्वच्छता अभियान की शुरुआत।

किलाघाट पर लगाएंगे झाडू
​​​​​​​
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एयरपोर्ट से सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में अभियान की घोषणा और संबोधन के बाद दोपहर 2.40 बजे संगम क्षेत्र के किलाघाट पहुंचकर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे। हाल ही में जारी हुई रैंकिंग में प्रयागराज नगर निगम कूड़ा निस्तारण में प्रथम स्थान पर रहा है। ऐसे में यहां से स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की शुरुआत बेहद मायने रखती है। इस दौरान प्रयागराज के दोनों सांसद, विधायक सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।

आठ दिवसीय खेल प्रतियोगा का भी करेंगे शुभारंभ
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के मेयोहाल क्रीडा संकुल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का उद्धाटन भी करेंगे। यह आठ दिवसीय खेल प्रतियोगिता एक अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन 250 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

इन खेलों में टेबल टेनिस, बास्केटबाल, बैडमिंटन, लान टेनिस, स्क्वैश और वालीबॉल शामिल है। 2 और 3 अक्टूबर को लान टेनिस, टेबल टेनिस, 4 और 5 अक्टूबर को वालीबॉल और बैडमिंटन, 6 और 7 अक्टूबर स्क्वैश और बास्केटबाल और 8 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण होगा।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x