Big Breaking;अमलेश्वर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में बलवा:सरपंच और उसके लोगों ने दूसरे पक्ष पर किया पथराव, कई लोग बुरी तरह घायल

KHABREN24 on October 28, 2022
 Big Breaking;अमलेश्वर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में बलवा:सरपंच और उसके लोगों ने दूसरे पक्ष पर किया पथराव, कई लोग बुरी तरह घायल

दुर्ग के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में बीती देर रात सरपंच और एक अन्य पक्ष में जमकर बवाल हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि सरपंच ने अपने मकान से जमकर पथराव किया। इसमें कई लोगों को बुरी तरह चोटें आईं। वहीं बिजली की तार टूटकर गिरने से उसमें एक 15 साल का लड़का करंट की चपेट में आ गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक अमलेश्वर थाने से 5 किलोमीटर दूर घुघ्वा खुड़मुड़ा गांव में गुरुवार रात मातर त्यौहार का कार्यक्रम था। वहां राउत लोगों का नाचा कार्यक्रम था। इसी दौरान घुघ्वा के सरपंच भानू सोनकर और किशन सोनकर के बीच विवाद हो गया। सरपंच और उसके बेटों ने मिलकर किशन व उसके लोगों को बुरी तरह मारा। इस पर उन लोगों ने अमलेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस वहां पहुंची और मामला शांत कराकर चली गई। इसके बाद रात 12 बजे के करीब लोग सरपंच के घर के पास से नाचा जुलूस निकाल रहे थे।

advertise

आरोप है कि सरपंच भानू सोनकर उसकी पत्नी पूर्व सरपंच रंजना सोनकर और लाल सोनकर, यशवंत सोनकर, रोशन सोनकर व अन्य ने सरपंच के घर की छत से पत्थराव कर दिया। इसमें कई लोगों को बुरी तरह चोटें आईं। पथराव करने से बिजली की तार टूट कर गिर गई। इसमें एक 15 साल का लड़का उसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पथराव के चलते एक युवक के हाथ में आई गहरी चोट
पथराव के चलते एक युवक के हाथ में आई गहरी चोट

सरपंच की कार किया आग के हवाले
पथराव की घटना के बाद लोग इतने आक्रोशित हो गए उन्होंने सरपंच के घर को घेर लिया। अक्रोशित महिलाओं ने मिट्टी का तेल लाकर सरपंच की कार में डाला और उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान अमलेश्वर पुलिस ने महिलाओं को काफी रोकने का प्रयास किया, लेकिन अक्रोशिष महिलाएं नहीं मानी। उन्होंने पुलिस के सामने ही कार को आग के हवाले कर दिया।

थाने पहुंचा पीड़ित पक्ष अपनी चोट को दिखाते हुए
थाने पहुंचा पीड़ित पक्ष अपनी चोट को दिखाते हुए

गांव को किया छावनी में तब्दील
गांव में बढ़ते तनाव को देख एसी ने पाटन सहित अन्य थानों के टीआई और पुलिस बल को वहां भेजा। दिन भर वहां तनाव का माहौल रहा। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पथराव से सिर में लगी चोट
पथराव से सिर में लगी चोट

पहले भी हो चुकी मारपीट की घटना
बताया जा रहा है कि किशन सोनकर ने सरपंच भानू सोनकर के खिलाफ आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी थी। इस मामले को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले ही मारपीट हुई थी। अमलेश्वर पुलिस ने इसे हल्के में लिया। जिसके चलते फिर से इतनी बड़ी घटना घट गई।

advertise
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x